फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui and avneet kaur kissing scene in tiku weds sheru leaves the audience speechless

Tiku Weds Sheru: नवाज की नई फिल्म पर हुआ बवाल, 21 साल की एक्ट्रेस संग किसिंग सीन ने लगाई इंटरनेट पर लगाई आग

Thu, 15 Jun 2023 12:00 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 15 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस अवनीत कौर फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में एकसाथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का 14 जून को ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस दोनों को खरी खोटी सुनाने लगे।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui and avneet kaur kissing scene in tiku weds sheru leaves the audience speechless
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज होते ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गया है। टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की अवनीत कौर का बोल्ड किसिंग सीन दिखाया गया है, इस किसिंग सीन ने लोगों के बीच चिंगारी लगा दी है। सोशल मीडिया पर भड़के लोग सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अवनीत कौर ही नहीं बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत पर भी भड़कते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रेलर को मिला काफी अच्छा रिस्पॉन्स 
यूं तो फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन एक ट्रेलर में दिखाया गया एक सीन लोगों की आंखों में खटक गया। दरअसल ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि 21 साल की अवनीत कौर खुद से उम्र में काफी बडे़ नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किस करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके चलते अब ये ट्रेलर यूजर्स के निशाने पर आ गया है। इस फिल्म के ट्रेलर से अवनीत और नवाज के किस वाले सीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui and avneet kaur kissing scene in tiku weds sheru leaves the audience speechless
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
दरअसल, फिल्म की कास्टिंग को लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के बीच 28 साल का उम्र का फासला है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की कहानी दो लवर्स के बीच की है और इसके लिए इन दोनों को कास्ट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस को खास पसंद नहीं आई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार नवाज और अवनीत को ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर दोनों के लिप लॉक सीन को देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अवनीत कौर नवाज की बेटी की उम्र की हैं। इन लोगों को जरा भी शर्म नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्या सोचकर नवाज के साथ अवनीत को कास्ट किया गया है।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आजकल फिल्मों में कुछ भी दिखा रहे हैं'।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के शो में हुई फलक नाज की एंट्री, अभिनेता शीजान ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed