फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Award winner Pinaki Chaudhuri passed away Director was Suffering from Cancer

दुखदः राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पिनाकी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 24 Oct 2022 11:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Oct 2022 11:18 PM IST
सार

उनकी पहली फिल्म छना अचेना थी। इस फिल्म में सौमित्र चटर्जी, अमोल पालेकर, तनुजा, छाया देवी ने काम किया था। उन्हें साल 1996 में संघथ (संघर्ष) के लिए और 2007 में बालीगंज कोर्ट के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। 

विज्ञापन
National Award winner  Pinaki Chaudhuri passed away Director was Suffering from Cancer
पिनाकी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक पिनाकी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उनके कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 82 साल के थे। अपने पीछे वह पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

Diwali 2022: विक्की कौशल ने कटरीना को बताया 'घर की लक्ष्मी', दिवाली पर खास तस्वीर शेयर कर लिखी खूबसूरत बात

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थे। एक महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तीन दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें जीवन के अंतिम दिनों में घर ले जाने का सुझाव दिया था। चौधरी को कला और संगीत में काफी रुचि थी। उन्होंने साल 1983 में फिल्मों की दुनिया में अपनी शुरुआत की। 
Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात

विज्ञापन

उनकी पहली फिल्म छना अचेना थी। इस फिल्म में सौमित्र चटर्जी, अमोल पालेकर, तनुजा, छाया देवी ने काम किया था। उन्हें साल 1996 में संघथ (संघर्ष) के लिए और 2007 में बालीगंज कोर्ट के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। काकाबाबू हारे गेलेन हैं?' , एक तुक्रो चांद' और आरोहण' जैसी फिल्मों से उन्हें खास पहचान मिली।
Photos of the Day: शिमरी साड़ी में जान्हवी ने बरपाया कहर और कियारा की दिलकश अदा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

बालीगंज कोर्ट' में कास्ट किए गए अभिनेता भास्वर चटर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट में लंदन में शूटिंग के अपने अनुभव को याद किया। एक्टर ने लिखा, "उन्होंने सभी वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की। बिग बेन, विक्टोरिया टर्मिनस, टेम्स, लंदन ऑई, बकिंघम पैलेस। रेस्ट इन पीस सर।"
Nysa Devgn: दिवाली पार्टी में नीसा देवगन का लुक देख हैरान हुए लोग, ट्रोल कर पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed