फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   naseeruddin shah wife Ratna Pathak reveals her children lock themselves in their rooms frightening Japanese

Ratna Pathak: रत्ना पाठक के बच्चे पूरे दिन रहते हैं अपने कमरे में बंद, जापानी व्यक्ति की डरावनी कहानी जो...

Fri, 11 Apr 2025 09:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 11 Apr 2025 09:24 AM IST
सार

Ratna Pathak: रत्ना पाठक शाह, जो अभिनेत्री होने के साथ नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं। उन्होंने युवाओं के व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। साथ ही अपने बच्चों के अकेले रहने की आदत पर भी खुलकर बात की। 
 
 

विज्ञापन
naseeruddin shah wife Ratna Pathak reveals her children lock themselves in their rooms frightening Japanese
रत्ना पाठक ने आजकल के बच्चों को लेकर जताई चिंता - फोटो : इंस्टाग्राम@ratnapathakshah

विस्तार

हाल ही में रत्ना पाठक ने आजकल के बच्चों को अकेले रहने की आदत पर चिंता जताई है। इसके साथ उन्होंने अपने बच्चों को लेकर भी खुलकर बात की और बताया कि कैसे आज की सुविधाओं ने बच्चों को बंद कमरे में रहने के लिए आदी बना दिया है।
विज्ञापन

बच्चों को लेकर रत्ना पाठक ने जताई चिंता
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, रत्ना पाठक ने कहा कि आजकल के बच्चे अपने कमरे में ही रहना पसंद करते हैं और दिन भर बाहर नहीं निकलते। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने एक जापानी व्यक्ति की कहानी सुनाई, जो दो साल तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। वह अपने लैपटॉप पर ही काम, मनोरंजन और सब कुछ करता था। उसे खाना भी कमरे में ही दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चिंता का विषय है- रत्ना पाठक
रत्ना ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है। उनके अपने बच्चे सुबह नाश्ता करके कमरे में चले जाते हैं और दिन भर बाहर नहीं आते। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही भविष्य हम चाहते हैं, जहां लोग असल दुनिया की बजाय आभासी दुनिया में रहें? उन्हें उम्मीद है कि भारत में लोग मानवीय रिश्तों को महत्व देंगे और उन्हें मनाएंगे। 

यह भी पढ़ें:
ऑफिस ब्वॉय से डायरेक्टर तक का सफर, 'जहर' के सेट पर मिला सच्चा प्यार, मोहित सूरी के बारे में छह दिलचस्प किस्से
विज्ञापन

अरशद वारसी ने भी जताई थी चिंता
इससे पहले अभिनेता अरशद वारसी ने भी यही चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि आज की पीढ़ी का जीवन उनके फोन के इर्द-गिर्द घूमता है। बच्चे अपने कमरे में घुसकर कई दिनों तक बाहर नहीं निकलते।

यह भी पढ़ें:
Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed