{"_id":"6870907897168390f906671699a6a1ab","slug":"naseeruddin-shah-not-keen-to-work-with-pankaj-kapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'निकालो इस कलाकार को मैं फ्री में काम करूंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'निकालो इस कलाकार को मैं फ्री में काम करूंगा'
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीरुद्दीन शाह ने एक अनोखी शर्त रखी। खुद फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने एक बड़े कलाकार को बाहर करने की बात कही।
विज्ञापन
अपने फिल्म निर्देशकों से नसीरुद्दीन शाह कब क्या कह देंगे, कोई कल्पना नहीं कर सकता। हाल ही में एक युवा फिल्मकार को नसीर ने कुछ ऐसी पट्टी पढ़ाई कि वह भौंचक रह गया।
फिल्मकार एक रोल का प्रस्ताव लेकर नसीर के पास गया, जो उन्हें काफी पसंद आया। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि इस फिल्म के लिए पंकज कपूर को भी साइन किया जा रहा है, वे उखड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने फिल्मकार के सामने अनूठी शर्त रख दी कि अगर किसी अन्य करेक्टर आर्टिस्ट को इस फिल्म में लिया गया, तो वे काम नहीं करेंगे। युवा फिल्मकार की समझ में नहीं आया कि वह क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करे?
विज्ञापन
सब जानते हैं कि नसीर और पंकज आपस में रिश्तेदार हैं। नसीर की बीवी रत्ना पाठक शाह और पंकज कपूर की पत्नी सुप्रिया पाठक कपूर सगी बहनें हैं। हालांकि नसीर ने बाद में स्पष्ट किया कि पंकज से उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं।
ऐसा भी नहीं है कि दोनों एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। इससे पहले भी वे मंडी, जाने भी दो यारो, जलवा, मोहन जोशी हाजिर हो और मकबूल में एक साथ काम कर चुके हैं।
होमी अदजानिया की फिल्म फाइंडिंग फैनी फर्नांडिस में भी वे दोनों एक साथ काम कर रहे हैं। तो फिर नसीर ने ऐसी शर्त क्यों रख दी? नसीर के करीबी जनों का कहना है कि युवा फिल्मकार को शायद बात समझ में नहीं आई और उसने गलत मतलब निकाल लिया होगा।