फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nargis fakhri-uday chopra finally Broke Up?

सलमान से टिप्स के बाद नर्गिस ने छोड़ा प्रेमी

Tue, 24 Jun 2014 10:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
nargis fakhri-uday chopra finally Broke Up?

आखिरकार उदय चोपड़ा और नर्गिस फाखरी के बीच चल रही लव स्टोरी का अंत हो ही गया। लंबे समय से अटकलें लग रही थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कारण यह कि दोनों फिल्मी दुनिया के ठीक विपरीत रास्तों पर कदम बढ़ा रहे हैं। एक तरफ उदय का फिल्मी कैरियर ढलान के भी अंत पर है, जबकि नर्गिस के सामने लगातार नए-नए मौके आ रहे हैं और वह कामयाबी की उम्मीद लगाए आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


ऐसी विपरीत यात्रा में दोनों की पटरी कैसे साथ बैठ सकती है? वैसे उदय और नर्गिस ने कभी सार्वजनिक मंच पर अपने प्रेम संबंधों को स्वीकार नहीं किया। उस पर मुश्किल यह भी थी कि पिछले दो साल से उदय जहां अपना ज्यादातर वक्त अमेरिका में बिता रहे थे, वहीं नर्गिस का अधिकतर समय बॉलवीवुड में बीत रहा था। अतः सात समुंदर पार वाली ये दूरियां कब तक नजदीकियां बनी रहतीं?
विज्ञापन

Trending Videos

चाहते थे शादी कर लें नर्गिस

nargis fakhri-uday chopra finally Broke Up?

सूत्र खबर लाए हैं कि इस ब्रेक-अप का मुख्य कारण उदय द्वारा लगातार नर्गिस पर विवाह के लिए दबाव डालना था। वह चाह रहे थे कि उन्हें नर्गिस के रूप में सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि जीवन साथी मिले। जो उनके साथ-साथ रहे। परंतु नर्गिस को लग रहा है कि उनका कैरियर इस वक्त नई ऊंचाइयां छूने की तरफ बढ़ रहा है और उनके सामने नए-नए प्रस्ताव आ रहे हैं।

ऐसे में अभी शादी के लिए हां कह देना अपनी प्रतिभा से अन्याय करना होगा। इसके अलावा नर्गिस को रिश्ते में दूरियां भी रास नहीं आ रही थी। वह उदय को अपने पास रखना चाहती थीं। लेकिन चूंकि उदय इस वक्त हॉलीवुड फिल्में बनाने के इरादे से अमेरिका में कैरियर तलाश रहे हैं, ऐसे में वह नर्गिस के साथ मुंबई में नहीं रह सकते।

विज्ञापन

सलमान ने दिए टिप्स

nargis fakhri-uday chopra finally Broke Up?

सूत्रों की मानें तो नर्गिस बहुत दिनों से असमंजस में थीं कि उदय के बारे में किस तरह से अंतिम फैसला लें, परंतु हाल में सलमान खान से मुलाकात और बात के उन्होंने निर्णय ले ही लिया। उल्लेखनीय है कि नर्गिस सलमान की ‘किक’ में एक आइटम डांस रही हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उदय से नर्गिस के अलगाव में सलमान की कोई भूमिका नहीं है।

खुद नर्गिस ने ही निर्णय लिया है कि भविष्य में वह केवल काम पर ध्यान देंगी। उदय चोपड़ा अब उनकी जिंदगी के अतीत का हिस्सा हो चुके हैं। जानकार बताते हैं कि नर्गिस से भले ही उदय से दूरियां बना ली हैं, लेकिन एक वक्त था जब वह चोपड़ा परिवार के बहुत नजदीक थीं। उनके घर में नर्गिस का आना जाना था।

विज्ञापन

चोपड़ा परिवार में भी थीं प्रिय

nargis fakhri-uday chopra finally Broke Up?

बताया जाता है कि चोपड़ा परिवार के सदस्थ भी नर्गिस को पसंद करते हैं। मीडिया में ऐसी तस्वीरें भी आ चुकी हैं जिनमें नर्गिस उदय चोपड़ा के साथ उनके बंगले पर हैं। यही नहीं, उदय के बड़े भाई आदित्य की शादी जब इटली में रानी मुखर्जी के साथ हो रही थी तो जो चुनिंदा लोग वहां थे, उनमें नर्गिस भी शामिल बताई जा रही थीं।

लोग मान कर चल रहे थे कि नर्गिस चोपड़ा खानदान की छोटी बहू बनेंगी। शादी की खबर आने के बाद नर्गिस ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया में डाली थी, जिसमें वह इटली की सड़कों पर दिख रही थीं। उदय के साथ हाल के दिनों तक नर्गिस बहुत नजदीक थीं। कुछ महीने पहले रिलीज हुई नर्गिस की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ के स्पेशल शो पर उदय इस नायिका के साथ पहुंचे थे।

साथ साथ आईं थीं तस्वीरें

nargis fakhri-uday chopra finally Broke Up?

उदय और नर्गिस ने भले ही अपना प्यार जमाने के सामने नहीं कबूल किया, लेकिन इस साल की शुरुआत में विदेश में उनकी साथ में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें आई थीं। ऑनलाइन दुनिया में दोनों के प्यार के काफी चर्चे रहे हैं और उदय तो खास तौर पर नर्गिस के साथ अपनी तस्वीरें लोगों के साथ शेयर करते रहे हैं।

एक बार उन्होंने नर्गिस के साथ अपनी तस्वीर डाली थी, जिसमें दोनों एक ही मग से कॉफी पी रहे हैं। इसके बाद उदय ने ट्वीट किया था कि क्या नर्गिस तुम्हें पता है कि हमारा एक-दूसरे से रिश्ता है। तुम्हारे होने वाले बच्चों का पिता, मेरे पिता का बेटा है। तब उदय के पक्के दोस्त अभिषेक बच्चन ने इसे री-ट्वीट करके लिखा था, ‘बच्चों एक कमरा ले लो।’ बाद में ये सारे ट्वीट डिलीट कर दिए गए बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed