{"_id":"4bb82ac87ad661b5ec31a019266ef7ae","slug":"nargis-fakhri-in-bikini","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकनी में जलवे बिखेरेंगी अब नरगिस फाखरी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकनी में जलवे बिखेरेंगी अब नरगिस फाखरी
मुंबई, अमर उजाला
Updated Mon, 21 Oct 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर (टशन), दीपिका पादुकोण (कॉकटेल), बिपाशा बसु (धूम 2) और कंगना रनौत (रास्कल्स) अगर बिकनी पहन कर पानी में आग लगा सकती हैं, तो नरगिस फाखरी क्यों नहीं?
विज्ञापन
अब तैयार रहिए नरगिस के जलवों को देखने के लिए। फिल्म ‘रॉकस्टार’ और ‘मद्रास कैफे’ में अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद में नरगिस अब नई राह पर चल पड़ी हैं।
विज्ञापन
निर्देशक डेविड धवन की अगली फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में नरगिस बिकनी में दिखाई देंगी। फिल्म में डेविड के बेटे वरुण हीरो हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘रॉकस्टार’ में नरगिस के साथ नजर आईं अदिति राव हैदरी तक ने बीते बुधवार को ‘बॉस’ में जलवे दिखा दिए! अदिति के बिकनी में दिखने के बाद नरगिस कैसे पीछे रह सकती हैं।
विज्ञापन
वह भी अपनी इमेज बदलना चहती हैं। उन्हें बोल्ड दिखने से कोई ऐतराज नहीं है। वैसे खास बात यह है कि डेविड धवन अपनी हीरोइनों को ग्लैमरस दिखाने के लिए जाने जाते हैं।
अपनी फिल्म ‘रास्कल्स’ में उन्होंने कंगना को बिकनी पहनाई थी। फिल्म भले नहीं चली, लेकिन लोग कंगना को उन दृश्यों के लिए याद करते हैं।
सूत्रों के अनुसार डेविड ने ही नरगिस को फिल्म में बिकनी पहन कर सीन देने के लिए राजी किया। नरगिस ने फिल्म के एक गाने में बिकनी पहनी है। उन्होंने हरे रंग की बिकनी पहन कर समुद्र से बाहर आते दिखाया गया है। यह सीन थाईलैंड में शूट किया गया।
वैसे नरगिस के लिए बिकनी पहनने का फैसला आसान नहीं था। उनके नजदीकियों के अनुसार बिकनी पहनने के फैसले के बाद नरगिस विशेष डायट पर थीं। इसके अलावा उन्होंने जिम में ज्यादा समय बिताना शुरू किया था।
योग और तैराकी में ज्यादा समय लगाया। खास बात यह कि बिकनी की आदत डालने के लिए वह फिल्म की यूनिट से कुछ दिन पहले थाईलैंड गई और बिकनी पहन कर टूरिस्टों के साथ समुद्र किनारे टहलती रहीं।