स्वामी विवेकानंद से कल मिलेंगे नरेंद्र मोदी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। आप दिमाग पर ज्यादा जोर मत दीजिए। दरअसल नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर उपलब्ध रहेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंगलवार को अहमदाबाद में फिल्म ‘द लाइटः स्वामी विवेकानंद’ का विशेष शो आयोजित किया गया है। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित निर्देशक उत्पल सिंह की यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज हो रही है।
इस साल देश विवेकानंद की 150वीं जन्मशती मना रहा है। उल्लेखनीय है कि मोदी अपने जीवन पर विवेकानंद का गहरा प्रभाव बताते हैं और अपने भाषणों में अक्सर उनकी बातों का जिक्र करते हैं।
निर्माता जे. मिश्रा के अनुसार, ‘नरेंद्र मोदी के जीवन पर स्वामी विवेकानंद के प्रभाव को देखते हुए हमने उन्हें फिल्म दिखाने की सोची। हमें आश्चर्य हुआ जब आसानी से उनके ऑफिस में हमें इसकी स्वीकृति भी मिल गई।’ फिल्म स्वामी के नरेंद्र से विवेकानंद बनने की यात्रा को सामने लाती है।