फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naomika Saran wishes her greatest inspiration Dimple Kapadia on birthday

'आप सच में सबसे बेस्ट हो', नाओमिका सरन ने नानी डिंपल कपाड़िया को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी यह खास बात

Mon, 08 Jun 2026 07:39 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 08 Jun 2026 07:39 PM IST
सार

Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया आज 8 जून को अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी नातिन नाओमिका सरन ने अपनी नानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
Naomika Saran wishes her greatest inspiration Dimple Kapadia on birthday
डिंपल कपाड़िया और नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पूर्व अभिनेत्री रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन ने अपनी नानी और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को जन्मदिन की बधाई दी है। नाओमिका ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी को अपनी 'सबसे बड़ी प्रेरणा' बताया है। इसके साथ ही नानी के लिए एक खास बात भी लिखी है।

विज्ञापन

नाओमिका ने किया नानी को विश
पहली तस्वीर में डिंपल कपाड़िया बेहद खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों में अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना और अपने नाती-पोतों के साथ नजर आ रही हैं। इस खास तस्वीर के साथ नाओमिका ने लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा को जन्मदिन की बधाई।'


दूसरी तस्वीर नाओमिका के बचपन की एक पुरानी याद है। इसमें डिंपल कपाड़िया अपनी नन्ही नातिन को गोद में लेकर मुस्कुराती हुई गले लगा रही हैं। इस पर नाओमिका ने बकरी का इमोजी बनाकर लिखा, 'सच में GOAT', जिसका मतलब है कि उनकी नानी सबसे शानदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं नाओमिका सरन? 
नाओमिका सरन, पूर्व एक्ट्रेस रिंकी खन्ना और बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी हैं। वह बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की नातिन हैं। साथ ही मशहूर लेखिका और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना, नाओमिका की मौसी हैं।

विज्ञापन

रिंकी खन्ना के बारे में
रिंकी खन्ना ने 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'मुझे कुछ कहना है', 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'झंकार बीट्स' जैसी फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने परिवार के साथ रहने लगीं।

डिंपल कपाड़िया के बारे में
डिंपल कपाड़िया भारतीय सिनेमा की बहुत बड़ी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1973 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सागर’, ‘दिल चाहता है’, ‘रुदाली’ और ‘कॉकटेल’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।


यह भी पढ़ें: Alpha Teaser: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जासूसी थ्रिलर की दिखेगी खास झलक, जानें कब रिलीज होगा 'अल्फा' का टीजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed