फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nana patekar will seen in Sajid Khan film Housefull 4

संजय दत्त को छोड़ ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशक ने थामा इस बड़े एक्टर का हाथ, निभाएंगे खास किरदार

Thu, 05 Jul 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
nana patekar will seen in Sajid Khan film Housefull 4
डायरेक्टर साजिद खान की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 4’दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। आए दिन फिल्म की नई स्टार कास्ट को लेकर खुलासे होते रहते हैं। खबरों को अनुसार ‘हाउसफुल 4’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनॉन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकारों के नजर आने की संभावना है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो इस फिल्म में संजय दत्त को भी कास्ट करने की संभावनाएं थी। लेकिन अब साजिद खान ने उन्हें हटाकर दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर को ले लिया है। अगर फिल्म में नाना पाटेकर नजर आते हैं तो अक्षय कुमार के साथ उनकी यह दूसरी कॉमेडी फिल्म होगी। इससे पहले यह दोनों स्टार फिल्म 'वेलकम' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं बात करें ‘हाउसफुल 4’ की तो यह साल 2010 में आई ‘हाउसफुल’ का चौथा सीक्वल है। डायरेक्टर साजिद खान की सबसे सफल कॉमेडी फिल्म सीरीज में से एक है। बात करें फिल्म की कहानी की तो तमाम किरदारों के पिछले जन्म को दिखाया जाएगा। इस तरह नई कहानी की कड़ियां पुनर्जन्म से जुड़ी रहेंगी। फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पूरी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, संजय दत्त, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े अगस्त में राजस्थान पहुंच जाएंगे। कहानी इस बार सीधी-सरल नहीं होगी और कई बातें फ्लैश बैक में रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed