{"_id":"673fef2e3c0dde3ef00cb4d9","slug":"nana-patekar-will-not-retire-from-acting-said-if-i-do-this-will-either-go-mad-or-kill-someone-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nana Patekar: एक्टिंग से रिटायरमेंट नहीं लेंगे नाना पाटेकर, बोले- 'पागल हो जाऊंगा या किसी को मार डालूंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nana Patekar: एक्टिंग से रिटायरमेंट नहीं लेंगे नाना पाटेकर, बोले- 'पागल हो जाऊंगा या किसी को मार डालूंगा'
Fri, 22 Nov 2024 08:13 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:13 AM IST
सार
नाना पाटेकर फिल्म वनवास से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उन्होंने एक्टिंग न छोड़ने की बात कही है। साथ ही कहा कि अगर वे एक्टिंग नहीं करेंगे तो या तो पागल हो जाएंगे या किसी को मार भी सकते हैं।
विज्ञापन
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नाना पाटेकर को सिनेमा की दुनिया का सबसे शानदार अभिनेता माना जाता है। वे दशकों से फिल्म जगत में काम कर रहे हैं। अभी भी उनके अंदर काम करने का जोश बरकरार है। नाना पाटेकर अपनी फिल्म वनवास के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वे कई जगहों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
रिटायरमेंट पर बोले नाना पाटेकर
अनिल कपूर ने बातचीत में नाना पाटेकर से पूछा कि वे फिल्मों से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं? इसके जवाब में नाना पाटेकर ने कहा, वे रिटायरमेंट की बात को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं कैसे रिटायर हो सकता हूं? अगल-बगल (हमारे आस-पास) में इतना कुछ हो रहा है, इतना प्रदूषण, इतनी घुटन। वहीं, एक्टिंग से उन्हें एक लक्ष्य और एक अलग तरह की शांति मिलती है।

'वनवास' टीजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काम नहीं करूंगा तो हो जाऊंगा पागल
नाना पाटेकर ने कहा कि वे जिस तरह से अपना भविष्य देखते हैं, वो थोड़ा सा अलग है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास काम नहीं होगा तो वे कैसे जिएंगे। उन्होंने कहा कि शायद वे मर जाएं, शायद पागल हो जाएं या किसी को मार दें। वो नहीं जानते कि एक्टिंग छोड़ने पर क्या होगा। काम उनके जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा बन गया है और उनकी मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण है।

वनवास
- फोटो : एक्स @nanagpatekar
वनवास में आएंगे नजर
मजाक में कहा कि रिटायर होना 'मुश्किल' होगा क्योंकि उनके घर के लोग उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। नाना पाटेकर को उनके अलग अंदाज और फिटनेस के लिए जाना जाता है। नाना पाटेकर अब फिल्म वनवास में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उत्कर्ष शर्मा भी दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण अनिल शर्मा ने किया है।