फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvaas Official Trailer out now Film Release On 20 December

Vanvaas Official Trailer : नाना पाटेकर-उत्कर्ष की फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर रिलीज, रुला देगी भावनात्मक कहानी

Mon, 02 Dec 2024 04:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Nana Patekar Utkarsh Sharma Film Vanvaas Official Trailer out now Film Release On 20 December
वनवास फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @zeestudiosofficial

विस्तार

नाना पाटेकर जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं। वह फिल्म ‘वनवास’ में भी अभिनय कर रहे हैं। अभी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म ‘वनवास’ के ट्रेलर में उनका भावनात्मक अभिनय दर्शकों की आंखों को गीला कर देने क्षमता रखता है। इस फिल्म में उनके साथ अहम भूमिका में अभिनेता उत्कर्ष शर्मा हैं।

विज्ञापन

पिता को त्याग देने की कहानी 
फिल्म ‘वनवास’ के ट्रेलर में नाना पाटेकर का किरदार अपने परिवार के साथ बनारस आता है। उनका परिवार उन्हें यही अकेला छोड़ जाता है। ऐसे में वह उत्कर्ष के किरदार से मिलते हैं और दोनों के बीच एक अलग रिश्ता बनता है। आखिर में उत्कर्ष का किरदार वादा करता है, वह उन्हें उनके बच्चों से मिलवा देगा। लेकिन आगे कुछ ऐसा होता है कि नाना का किरदार अपना ही पिंडदान कर देता है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की जो झलक मिली है, उससे अहसास होता है कि यह एक भावनात्मक कहानी साबित होगी। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शर्मा कर रहे हैं निर्देशन 
फिल्म ‘वनवास’ को अनिल शर्मा ने ही लिखा और निर्देशित किया है। वहीं इस फिल्म को वह प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इसमें उनके बेटे उत्कर्ष शर्माए नाना पाटेकर के साथ अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। नाना का अभिनय तो उम्दा है, उत्कर्ष भी अपने किरदार में जंच रहे हैं। वह बनारस के ऐसा लड़के की भूमिका में हैं, जो हर समस्या का हल निकालता है। उत्कर्ष का लुक फिल्म ‘वनवास’ में पूरी तरह से देसी नजर आ रहा है। 
 

विज्ञापन

फिल्म के अन्य कलाकार 
फिल्म ‘वनवास’ में नाना पाटेकर और उत्कर्ष के अलावा खुशबू सुंदर, सिमरन कौर और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। इनके अलावा भी कई नामी सहायक कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का म्यूजिक मिथुन ने कंपोज किया है। वहीं लिरिक्स सैयद कादरी ने लिखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed