फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar lawyer Rajendra Shirodkar on Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के वकील-माफी तो उसे अब मांगनी ही पड़ेगी

Fri, 28 Sep 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Nana Patekar lawyer Rajendra Shirodkar on Tanushree Dutta
नाना पाटेकर, तनुश्री
इस वक्त इंडस्ट्री में तनुश्री को लेकर खलबली मची हुई है। तनुश्री का आरोप है कि साल 2008 में फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। आरोप को गलत बताते हुए नाना पाटेकर का कहना है कि तनुश्री के आरोप बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर वह कोर्ट तक जाएंगे। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां मामले में तनुश्री लगातार नए खुलासे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ नाना पाटेकर के वकील का बयान सामने आया है। नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने ANI से बातचीत में बताया- हम तनुश्री के बेबुनियाद आरोपों के लिए उन्हें लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में हैं। हम आज ही उन्हें नोटिस भेजेंगे। इसके जरिए हम उनसे उनकी गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


नाना पाटेकर पहले ही तनुश्री के आरोप को बेबुनियाद बता चुके हैं। नाना ने कहा कि ये बकवास है और वो अपना काम जारी रखेंगे। इस मामले में उस फिल्म के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्देशक राकेश सारंग सहित कई लोगों ने नाना के पक्ष में बयान दिया जबकि प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रिचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसे सितारे तनुश्री के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं।


बता दें कि तनुश्री दत्ता ने यह आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर को एक पॉलिटिकल पार्टी भी सपॉर्ट कर रही थी। जब उन्होंने शूटिंग करने से इनकार किया तो उन लोगों ने तनुश्री की कार भी तोड़ने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed