फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar Died Of Heart Attack Confirms Post Mortem Report Submitted By Goa Medical College

नाना पाटेकर: सामने आई अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इस वजह से हुआ था निधन; डॉक्टरों ने की पुष्टि

Sun, 11 Oct 2026 12:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 11 Oct 2026 12:58 PM IST
सार

Nana Patekar Post Mortem Report: नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इससे पता चला है कि अभिनेता का निधन किस वजह से हुआ था।
 

विज्ञापन
Nana Patekar Died Of Heart Attack Confirms Post Mortem Report Submitted By Goa Medical College
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है।  अभिनेता का 8  अक्तूबर को निधन हो गया था। रिपोर्ट से इस बात से परदा उठ गया है कि अभिनेता का निधन किस वजह से हुआ है। बाम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम ने 8 अक्तूबर को अस्पताल प्रशासन को यह रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
Trending Videos

कैसे हुआ अभिनेता का निधन?
रिपोर्ट के अनुसार इस कलाकार का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। बताया जाता है कि नाना के दिल की धमनी में खून का थक्का जम गया था, जिससे दिल की नसों में रुकावट पैदा हुई।  इस वजह से अभिनेता की मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, नाना ने मौत से पहले एक दोस्त को मैसेज करके तेज दर्द की शिकायत की थी। बाद में वह उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके पास गए थे।

मुकेश खन्ना: अभिनेता ने दिपके और ध्रुव राठी पर क्यों साधा निशाना? सरकार की इस बात के लिए तारीफ की

विज्ञापन
विज्ञापन

Nana Patekar Died Of Heart Attack Confirms Post Mortem Report Submitted By Goa Medical College
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
8 अक्तूबर को पुलिस ने दर्ज किया था केस
बता दें कि 8 अक्तूबर को सुबह करीब 5:30 बजे पणजी पुलिस को सूचना मिली कि नाना पाटेकर को डोना पाउला के मणिपाल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। इसके बाद, पणजी पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद, नाना के शव को बांबोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गवाहों और उनके भतीजे प्रसाद पाटेकर की मौजूदगी में शव की जांच की गई। अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखने के बाद, उनके बेटे मल्हार ने पिता का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

Nana Patekar Died Of Heart Attack Confirms Post Mortem Report Submitted By Goa Medical College
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त को बताई थी दिक्कत
तीन सीनियर डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया और मौत का कारण स्पष्ट करते हुए अपनी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज अधिकारियों को सौंपी। पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, नाना ने सुबह करीब 2:30 बजे परिवार के एक दोस्त, अमे नाइक को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हालांकि, उस मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद केयरटेकर ने नाइक को फोन करके नाना की सेहत के बारे में बताया। कहा जाता है कि नाइक ने सुबह करीब 3:30 बजे मैसेज देखा और तुरंत डोना पाउला में नाना के घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नाना पूरी तरह तैयार होकर सोफे पर बैठे थे। एम्बुलेंस बुलाई गई और फिर नाइक और केयरटेकर नाना को अस्पताल ले गए।

Nana Patekar Died Of Heart Attack Confirms Post Mortem Report Submitted By Goa Medical College
नाना पाटेकर - फोटो : X
परिवार ने नहीं जताया गड़बड़ी का शक
पुलिस की जांच से पता चला कि एम्बुलेंस में बिठाए जाने के कुछ ही देर बाद नाना बेहोश हो गए थे। नाना को सुबह करीब 4:30 बजे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी गड़बड़ी का शक नहीं है।

जांच के दौरान, पुलिस ने नाना के भतीजे प्रसाद और उनके बेटे मल्हार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि दोनों में से किसी ने भी एक्टर की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी का शक नहीं जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed