फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naga Chaitanya reacted on his divorce with Samantha Ruth Prabhu says I am totally changed and more happy now

Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु के साथ तलाक पर नागा चैतन्य ने खोले दिल के राज, बोले- खुद को एक नए...

Sat, 23 Jul 2022 04:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 04:44 PM IST
सार

दक्षिण सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक्यू' को लेकर चर्चा में हैं। वह खूब जोर-शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन
Naga Chaitanya reacted on his divorce with Samantha Ruth Prabhu says I am totally changed and more happy now
नागा चैतन्य-सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक्यू' में व्यस्त हैं। वह खूब जोर-शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वह फिल्म पर तो बातचीत कर ही रहे हैं, साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी खूब कर रहे हैं। एक्टर ने हालिया बातचीत में सामंथा रूथ प्रभु के साथ अपने तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि वर्ष 2017 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन, वर्ष 2021 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों सितारों ने तलाक ले लिया और इनके वैवाहिक जीवन का अंत हो गया। 

विज्ञापन

परिवार और दोस्तों के करीब आए
हाल ही में एक बातचीत में नागा चैतन्य ने सामंथा रूथ प्रभु के साथ अपने तालक पर खुलकर बात की। बता दें कि दोनों ने अक्तूबर 2021 में अपने तलाक की खबर सोशल मीडिया के जरिेए दी थी। इसके बाद से ही इन दोनों के तलाक की कई वजहें सामने आई हैं। नागा चैतन्य पर कई आरोप भी लगे। मगर, अब जाकर नागा चैतन्य ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। नागा चैतन्य ने कहा, 'इस दौरान, मैं बतौर इंसान काफी बदल गया हूं। पहले, मैं इतना ओपन नहीं होता था, लेकिन अब होने लगा हूं। अब मैं परिवार और दोस्तों के काफी करीब हूं। खुद में बदलाव देखकर और खुद को एक नए इंसान के रूप में देखकर काफी खुशी महसूस होती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में आईं थीं नाराजगी की कई वजहें
बता दें कि पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि नागा चैतन्य, सामंथा रूथ के फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बोल्ड किरदार करने को लेकर नाराज हैं। सिर्फ नागा चैतन्य ही नहीं, बल्कि उनके पिता नागार्जुन भी सामंथा के इस फैसले से नाराज थे। फिल्मों में उनके आइटम सॉन्ग करने के कारण वह उनसे खुश नहीं हैं। शादी के बाद ही सामंथा ने इस तरह के रोल्स में आने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन

सामंथा भुला चुकी हैं नागा चैतन्य का साथ
हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में सामंथा और अक्षय कुमार बतौर गेस्ट नजर आए थे। करण ने जब नागा चैतन्य को सामंथा का पति कहकर बुलाया, तो सामंथा ने तुरंत करण जौहर को टोका और कहा कि वह अब मेरे एक्स पति हैं, पति नहीं। नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद सामंथा की लाइफ काफी मुश्किलों भरी रही, लेकिन अब वह बेहतर हैं। सामंथा अब पूरी तरह इस बात से बाहर निकल चुकी हैं। सामंथा का कहना है कि अब वह खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed