फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naga Chaitanya And wife Sobhita Dhulipala Join Film Thandel Success Party

Thandel: तंडेल की सक्सेस पार्टी में पत्नी शोभिता संग नजर आए नागा चैतन्य, कपल की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
सार

इन दिनों साउथ फिल्म ‘थंडेल’ सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। फिल्म में लीड रोल में नागा चैतन्य है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक सक्सेस पार्टी में नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ पहुंचे। इस मौके दोनों की सादगी ने फैंस का, दर्शकों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
Naga Chaitanya And wife Sobhita Dhulipala Join Film Thandel Success Party
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाेभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शोभिता हर कदम पर नागा चैतन्य का साथ देती हुई नजर आती हैं। फिल्म ‘तंडेल’ की रिलीज से पहले भी वह सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य की फिल्म को प्रमोट कर रही थीं। हाल ही में वह इस फिल्म की सक्सेस पार्टी में नागा चैतन्य के साथ नजर आईं। 

विज्ञापन

नागा-शोभिता का सिंपल लुक 
फिल्म ‘तंडेल’ की सक्सेस पार्टी में नागा सिंपल शर्ट-पैंट पहनकर पहुंचे। वहीं शोभिता भी गुलाबी साड़ी में नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस ने नागा और शोभिता के सिंपल लुक को काफी पसंद किया। सक्ससे पार्टी को दोनों एंज्वॉय करते हुए भी नजर आए। नागा और शोभिता के बीच का प्यार और रोमांस भी इस मौके पर साफ नजर आ रहा था। इस मौके पर नाग चैतन्य के पिता और साउथ एक्टर नागर्जुन भी नजर आए।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: South Indian Films: तेलुगु फिल्में लीक करने वालों की अब खैर नहीं, फिल्म निर्माताओं ने लिया कड़ा एक्शन! 
विज्ञापन
विज्ञापन

साई पल्लवी संग ऑनस्क्रीन जमी जोड़ी 
फिल्म ‘तंडेल’ में नागा चैतन्य की जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है। इस जोड़ी को भी दर्शकों ने सराहा है। वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई फिल्म ‘तंडेल’ को काफी अच्छा रेस्पॉन्स फैंस, ऑडियंस की तरफ से मिला है। फिल्म ने अब तक 44.35 करोड़ रुपये की कुल कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Thandel: 'मेरे बेटे तुम पर गर्व है...', 'तंडेल' में नागा चैतन्य का अभिनय देख भावुक हुए नागार्जुन; लिखा खास नोट 

Naga Chaitanya And wife Sobhita Dhulipala Join Film Thandel Success Party
नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी 
तंडेल एक प्रेम कहानी है।जिसमें नागा चैतन्य ने राजू नाम के मछुवारे का रोल किया है। वह सत्या (साई पल्लवी) से प्यार करता है। सत्या उससे मछुवारे का काम छोड़ने को कहती है, लेकिन राजू नहीं मानता। एक दिन मछली पकड़ने वह समंदर में जाता है तो पाकिस्तानी समुद्री सीमा में चला जाता है। वह पाकिस्तान में गिरफ्तार हो जाता है। इसके बाद कैसे सत्या और राजू मिलते हैं, यह फिल्म की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed