फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nadaaniyan trailer out Khushi Kapoor And Ibrahim Ali Khan Suniel Shetty Mahima Chaudhry Jugal Hansraj film

Nadaaniyan: प्यार में 'नादानियां' करते दिखे खुशी-इब्राहिम, शर्त से शुरू हुए रिश्ते की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी

Sat, 01 Mar 2025 02:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

Nadaaniyan: नेटफ्लिक्स ने 'नादानियां' का ट्रेलर जारी किया है, जिसमें इब्राहिम अली खान को खुशी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में दोनों की प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली। 

विज्ञापन
Nadaaniyan trailer out Khushi Kapoor And Ibrahim Ali Khan Suniel Shetty Mahima Chaudhry Jugal Hansraj film
नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नादानियां' इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अब आखिरकार नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें इब्राहिम और खुशी की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखी पूरी कहानी की झलक
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म 'नादानियां' का ट्रेलर आज शनिवार को रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर देखने से ऐसा लगता है कि यह एक आम बॉलीवुड रोमांस है, जिसमें एक लड़का एक लड़की से मिलता है, वे प्यार में पड़ जाते हैं, अलग हो जाते हैं और आखिरकार क्लाइमेक्स में फिर से मिल जाते हैं। फिल्म में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

इस शर्त पर हुई दोनों के रिश्ते की शुरुआत
दो मिनट लंबे ट्रेलर में इब्राहिम को एक महत्वाकांक्षी युवक अर्जुन मेहता के रूप में पेश किया गया है, जो कानून की पढ़ाई करने और नौकरी हासिल करने की योजना बनाता है। खुशी ने पिया जय सिंह का किरदार निभाया है, जो एक ऐसी लड़की है, जो महत्वाकांक्षा से ज्यादा प्यार को प्राथमिकता देती है। हालांकि, दोनों एक-दूसरे के साथ हो जाते हैं, इसलिए नहीं कि वे प्यार में हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि पिया अर्जुन को उसका बॉयफ्रेंड बनने के लिए हर हफ्ते 25000 रुपये देती है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जैसे ही उनकी साजिश का खुलासा उनके कॉलेज और उनके माता-पिता के सामने होता है तो तनाव का माहौल हो जाता है। डेब्यू डायरेक्टर शौना गौतम द्वारा निर्देशित और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले प्यार के जादू और पागलपन को दर्शाती है, जहां चुनाव हमेशा आसान नहीं होते हैं और दिल का अपना दिमाग होता है। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे प्रभावशाली सहायक कलाकार हैं। फिल्म का प्रीमियर 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed