फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naagin 7 official teaser release ekta kapoor show coming soon

Naagin 7: आ रही है आपसे मिलने नागिन, 'नागिन 7' का टीजर हुआ रिलीज; एकता कपूर के सीरियल को लेकर फैंस उत्साहित

Sun, 24 Aug 2025 11:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 24 Aug 2025 11:32 PM IST
सार

Naagin 7 Official Teaser Release: टीवी का प्रसिद्ध शो 'नागिन' अपने नए सीजन को लेकर आने के लिए तैयार है। शो का पहला टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है।
 

विज्ञापन
Naagin 7 official teaser release ekta kapoor show coming soon
नागिन 7 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ आने वाला है। शो के सातवें सीजन का पहला टीजर मेकर्स ने कुछ ही देर पहले रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 
विज्ञापन


 

कहां रिलीज हुआ टीजर?
कलर्स ने आज इंस्टाग्राम पर 'नागिन 7' का टीजर रिलीज किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जिस की बेसबरी से राह देखी आपने हर दिन, आ रही है आपसे मिलने नागिन!' नागिन के सातवें सीजन के टीजर आने से फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन' के सातवें सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, 'अब आएगा मजा', एक और फैन ने लिखा, 'मैं कब से मेरी पसंदीदा सीरीज को मिस कर रही थी', एक और फैन ने लिखा, 'कृपया इसे जल्द ही जारी करें', एक और फैन ने लिखा, 'नागिन आ रही है आखिरकार', एक और फैन ने लिखा, 'आखिरकार शनिवार रविवार का मनोरंजन मिल गया', एक और फैन ने लिखा, 'इस दिन का बहुत इंतजार था।' एक और फैन ने लिखा, 'पहले बिग बॉस 19 और अब नागिन 7- मजा आ गया।'
विज्ञापन

'नागिन' सीरियल के बारे में
'नागिन' बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर द्वारा निर्मित नागों और नागिन के बारे में बना एक अलौकिक टीवी शो है, जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता रहा है। पहले सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान ने अभिनय किया। 'नागिन' के दूसरे सीजन में मौनी रॉय, करणवीर बोहरा और अदा खान ने अभिनय किया। 'नागिन' ने तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी और अनीता हसनंदानी ने अभिनय किया। 'नागिन' के चौथे सीजन में निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया ने अभिनय किया। 'नागिन' के पांचवे सीजन में सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल ने अभिनय किया। 'नागिन' के छठे सीजन में तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, महक चहल, श्रेय मित्तल और वत्सल शेठ ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। अब वहीं 'नागिन 7' टीजर आज रिलीज हो गया है। बहरहाल, नागिन के चेहरे से पर्दा उठना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: Aneet Padda: अनीत पड्डा ने गाया 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक, फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed