फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aneet Padda wows fans with her angelic voice as she croons Saiyaara title track with father

Aneet Padda: अनीत पड्डा ने गाया 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक, फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

Sun, 24 Aug 2025 10:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 24 Aug 2025 10:47 PM IST
सार

Saiyaara Title Track: अनीत पड्डा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय या लुक से बल्कि अपनी मधुर आवाज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 
 

विज्ञापन
Aneet Padda wows fans with her angelic voice as she croons Saiyaara title track with father
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_

विस्तार

हाल ही में फिल्म 'सैय्यारा' में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा की शानदार केमिस्ट्री ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। आज अनीत ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है। अनीत ने अपनी शानदार गायकी से फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

अनीत का लेटेस्ट वीडियो
रविवार को अनीत ने एक खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह अपने पिता के साथ 'सैय्यारा' का टाइटल ट्रैक गाती नजर आईं। वीडियो में अनीत जमीन पर बैठकर गिटार के साथ गाना गा रही हैं और उनके पिता भी बाद में उनके साथ गाने में शामिल हो गए। दोनों ने मिलकर अपनी गायकी का जादू दिखाया। अनीत ने वीडियो के साथ लिखा, 'गायन भले ही पुराना हो, लेकिन प्यार नहीं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
फैंस ने अनीत के गाने की जमकर तारीफ कर कमेंट के जरिए प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'आपके पास शानदार लुक, खूबसूरत आवाज और कमाल का अभिनय है!' एक और फैन ने लिखा, 'अनीत की आवाज सुनकर मजा आ गया, वह सचमुच बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'यह सबसे प्यारी चीज है, जो मैंने आज देखी।' एक और फैन ने लिखा, 'लुक, अभिनय और अब आवाज भी, आप प्रतिभा का खजाना हैं।'

विज्ञापन

फिल्म 'सैयारा'
'सैय्यारा' के गीत को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसका संगीत तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने दिया है। मूल गाना फहीम अब्दुल्ला ने गाया, जबकि इसका महिला संस्करण श्रेया घोषाल ने गाया है। 'सैय्यारा' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया गया है। यश राज फिल्म्स के तहत निर्मित, इसमें नवाोदित अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अभिनय किया है। यह 2004 की कोरियाई फिल्म 'अ मूमेण्ट् टू रिमेम्बर्' पर आधारित है।


यह भी पढ़ें: Tina Ahuja: 'ये सब अफवाहें...', गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर बेटी टीना आहूजा का बयान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed