फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   My Son Works With His Head Bowed Paresh Rawal Said A Heartfelt Thing In Praise Of His Son Aditya Rawal

‘सर झुकाकर काम करता है मेरा बेटा’, परेश रावल ने बेटे आदित्य रावल की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

Mon, 06 Apr 2026 09:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 06 Apr 2026 09:13 PM IST
सार

Paresh Rawal: अनुभवी एक्टर परेश रावल आने वाले दिनों में प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने अपने बेटे की तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
My Son Works With His Head Bowed Paresh Rawal Said A Heartfelt Thing In Praise Of His Son Aditya Rawal
परेश रावल और आदित्य रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर परेश रावल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से कई लोगों को इंस्पायर किया है। उनकी परफॉर्मेंस देखकर कई एक्टर्स ने एक्टिंग सीखी है। ऐसे में उनके बेटे आदित्य रावल भी आजकल अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन परेश रावल का मानना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी नई पीढ़ी से, खासकर अपने बेटे से, बहुत कुछ सीखा है।

विज्ञापन


आदित्य सर झुकाकर काम करता है
एएनआई से बातचीत में परेश रावल ने बताया कि उन्हें अपने बेटे आदित्य की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा, ‘एक्टिंग के मामले में मैं पहले आया हूं, मेरा तजुर्बा और ट्रेनिंग अलग है… लेकिन मैंने अपने बेटे से ये सीखा है कि ईमानदारी से काम करना चाहिए। वह सर झुकाकर काम करता है और बहुत ही बैलेंस्ड बच्चा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

दोनों बेटों को लेकर क्या बोले परेश रावल
परेश रावल ने आगे बताया कि कई बार उनके और उनके बच्चों के विचार अलग होते हैं, लेकिन बाद में सोचने पर उन्हें लगता है कि उनके बच्चे सही होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मेरे दोनों बेटे, अनिरुद्ध और आदित्य, बहुत समझदार और संतुलित हैं। जब आप उनसे बहस करते हैं, तो उनके विचार आपसे अलग हो सकते हैं, लेकिन अगर आप खुले मन से सोचें तो पता चलता है कि वे सही कह रहे होते हैं। मुझे लगता है कि समाज को सिर्फ दो अच्छे एक्टर्स ही नहीं, बल्कि दो अच्छे इंसान भी मिले हैं।’

बता दें कि आदित्य रावल हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में विलेन के रोल में नजर आए थे। अब वह जल्द ही ‘सुंदर पूनम’ में सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
वहीं, परेश रावल जल्द ही अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत एक्टर असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed