फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   musician ravindra jain expired

मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का निधन

Fri, 09 Oct 2015 05:34 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
musician ravindra jain expired

मशहूर संगीतकार और गायक रवींद्र जैन का आज निधन हो गया। वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे थे। मंगलवार को नागपुर में उनको लकवा का जबर्दस्त आघात आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन वो उनको बचा नहीं सके। डॉक्टरों ने बताया कि रवींद्र जैन को किडनी की भी कई समस्याएं थी। रवींद्र जैन की बीमारी की खबर सुनते ही उनके परिवार के लोग नागपुर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्हे मुंबई के लीलावती अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

हिंदी ही नहीं कई भाषाओं के गीतों को संगीत में पिरोया

musician ravindra jain expired

रवींद्र जैन ने हिन्दी गानों को तो अपने संगीत से नईं ऊंचाईंया दी हीं, साथ ही और भी कई भाषाओं के गानों को संगीत दिया। वो किसी एक ही प्रकार के गानों से बंधकर कभी नहीं रहे। उनके गीतों के साथ-साथ उनकी संगीतबद्ध गजलों ने भी खूब तारीफें पाईं।

रवींद्र जैन ने अपने करियर में जिन शानदार फिल्मों में संगीत दिया उनमें चोर मचाए शोर (1974), गीत गाता चल (1975), चितचोर (1976) और अंखियों के झरोखे से जैसी फिल्मों में शानदार संगीत दिया। रवींद्र जैन ने कई गानों को गाया भी। रवींद्र जैन ने कई गाने लिखे भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed