फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Music Director Shravan Rathor music duo Nadeem Shravan rushed to the Hospital condition critical

कोरोना का कहर: संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Mon, 19 Apr 2021 01:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 19 Apr 2021 01:55 PM IST
सार

  • संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • श्रवण राठौड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
  • 1990 के दशक में बॉलीवुड में नदीम-श्रवण के संगीत का दबदबा था।

विज्ञापन
Music Director Shravan Rathor music duo Nadeem Shravan rushed to the Hospital condition critical
श्रवण राठौड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि श्रवण राठौड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एस.एल. रहेजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां होने के चलते उनकी हालत इस वक्त नाजुक बनी है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से उनकी हालत में गिरावट तो नहीं आई है, लेकिन उनकी हालत इस वक्त चिंताजनक है। बता दें इस वक्त बॉलावुड के कई दिग्गज कलाकार कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन



आशिकी से हुए हिट
1990 के दशक में बॉलीवुड में नदीम-श्रवण के संगीत का दबदबा था। नदीम सैफी अपने साथी श्रवण राठौर के साथ मिलकर धुन तैयार करते थे। फिल्म आशिकी में उनके रोमांटिक गानों की धुन बेहद लोकप्रिय हुईं। हालांकि गुलशन कुमार की हत्या में नाम आने के बाद नदीम और श्रवण की जोड़ी टूट गई। नदीम साल 2000 से निर्वासन में रहे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें, नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 'आशिकी', 'साजन', 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'दीवाना', 'फूल और कांटे', 'राजा हिंदुस्तानी', 'जान तेरे नाम' 'रंग', 'राजा', 'धड़कन', 'परदेस', 'दिलवाले', 'राज' जैसी फिल्मों में संगीत देकर अपनी पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed