फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Murder' and 'Rog' dialogue writer Subodh Chopra dies of post-COVID complications

दुखद: 'मर्डर' के डायलॉग राइटर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, पिछले हफ्ते हुए थे कोरोना नेगेटिव

Fri, 14 May 2021 07:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 14 May 2021 07:35 PM IST
सार

इरफान खान की 'रोग' और इमरान हाशमी की मर्डर जैसी फिल्मों में डायलॉग लिखने वाले राइटर सुबोध चोपड़ा का निधन हो गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
'Murder' and 'Rog' dialogue writer Subodh Chopra dies of post-COVID complications
सुबोध चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की 'रोग' और इमरान हाशमी की मर्डर जैसी फिल्मों में डायलॉग लिखने वाले राइटर सुबोध चोपड़ा का निधन हो गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली।  बीते दिनों सुबोध कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।  हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी, लेकिन इसके बाद हुए कॉम्प्लीकेशंस ने उनकी जान ले ली। सुबोध के छोटे भाई शंख्य ने अपने एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की है।

विज्ञापन


शंख्य ने कहा, 'पिछले शनिवार उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लेकिन सोमवार (10 मई) को उनकी हालत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से गिरने लगा। वे बहुत ही थकान महसूस कर रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा था। आज सुबह उनकी हालत बिगड़ी तो मैंने उन्हें मलाड के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। ये सभी वे कॉम्प्लीकेशंस हैं, जो कोविड फ्री होने के बाद आए।'
विज्ञापन


सुबोध चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 1997 से लगातार एक्टिव थे। उन्होंने डीडी-1 के सीरियल 'रिपोर्टर' से बतौर स्क्रीन और डायलॉग राइटर इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसे विनोद पांडे ने डायरेक्ट किया था और शेखर सुमन, मोना आंबेगांवकर और दिवंगत राज किरण ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई विज्ञापनों का भी निर्देशन किया था। बता दें कि सुबोध सिर्फ फिल्मों में डायलॉग और स्क्रिप्ट ही नहीं लिखते थे बल्कि वे फिल्म डायरेक्टर भी थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed