फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heeramandi Starrer Aditi Rao Hydari Dating Rumours With Sidharth actress Give a Excuse about it

Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 19 Feb 2023 11:44 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:44 AM IST
सार

अदिति से हीरामंडी के फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान सिद्धार्थ संग डेटिंग को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसपर अदिति ने बात को टालते हुए कहा कि उन्हें भूख लगी है। 

विज्ञापन
Heeramandi Starrer Aditi Rao Hydari Dating Rumours With Sidharth actress Give a Excuse about it
Aditi Rao Hydari - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की बेहतरीन और मशहूर एक एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री लाखों दिलों पर राज करती हैं। अदिति इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 18 फरवरी को वेब सीरीज का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस वेब सीरीज में अदिति के साथ मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, फर्स्ट लुक के लॉन्च पर वेब सीरीज के कलाकारों से कई सवाल पूछ गए। इसी बीच अदिति से सिद्धार्थ संग डेटिंग की अफवाहों पर भी सवाल किया गया था। 

विज्ञापन


दुखद: तमिल के मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी का हार्ट अटैक से निधन, तारक रत्न के बाद साउथ इंडस्ट्री को फिर लगा झटका

विज्ञापन

Heeramandi Starrer Aditi Rao Hydari Dating Rumours With Sidharth actress Give a Excuse about it
Aditi Rao Hydari - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति ने बात को टालते हुए कहा-मुझे भूख लगी है
दरअसल वेब सीरीज हीरामंडी के फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान सभी कलाकार मौजूद थे। इस दौरान मौजूद मीडिया कर्मी ने कलाकारों से और संजय लीला भंसाली से वेब सीरीज और बीते कामों को लेकर कुछ सवाल पूछे थे। तभी एक रिपोर्टर ने अदिति से उनके और सिद्धार्थ की डेटिंग को लेकर सवाल किया था। जिस पर अदिति ने बात को टालते हुए कहा कि वह कुछ खाने जा रही हैं, क्योंकि उन्हें भूख लगी है। 

Sanjay Leela Bhansali: कलाकारों के साथ सख्त रवैया अपनाते हैं भंसाली, बोले- उनको वैन में नहीं जाने देता

Heeramandi Starrer Aditi Rao Hydari Dating Rumours With Sidharth actress Give a Excuse about it
Aditi Rao Hydari - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार साथ दिखे हैं अदिति और सिद्धार्थ
आपको बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें उन्होंने टी शर्ट पहनी हुई थी। तस्वीर को पोस्ट करने के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे थे, कि दोनों ही कलाकार शायद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। क्योंकि इससे पहले अदिति को भी वही टी शर्ट पहने हुए देखा गया था। डेटिंग की अफवाहों के बीच दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। वह अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। इसके अलावा फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है।  रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की कहानी फिल्म महासमुद्रम से शुरू हुई थी। हालांकि डेटिंग की इन अफवाहों के बीच अदिति और सिद्धार्थ ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

Shahrukh Khan: डंकी के सेट से शाहरुख के फोटोज और वीडियो वायरल, कूल लुक में नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed