फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   -Sushant Singh Rajput Ex-Manager Disha Salian Death Case News: Mumbai Police said The last call was made to her friend Ankita

'डायल 100' के राज से मुंबई पुलिस ने उठाया पर्दा, दिशा सालियान के आखरी कॉल का ये है सच

Fri, 18 Sep 2020 10:37 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 18 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
-Sushant Singh Rajput Ex-Manager Disha Salian Death Case News: Mumbai Police said The last call was made to her friend Ankita
दिशा सालियान - फोटो : facebook/disha.salian.26

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी मौत हो गई थी। आधिकारिक तौर पर इसे खुदकुशी कहा गया था लेकिन कई लोगों का ऐसा मानना है कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की थी और उनका सुशांत केस से भी कुछ कनेक्शन जरूर है। वहीं हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि दिशा ने आखिरी कॉल डायल 100 को किया था। लेकिन अब मुंबई पुलिस ने इसको अफवाह बताते हुए पूरा सच बताया है।

विज्ञापन


दरअसल मुंबई पुलिस की ओर से इस खबर पर आधिकारिक बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि दिशा सालियान ने आखिरी कॉल डायल 100 को नहीं किया था, बल्कि उनकी दोस्त अंकिता को किया था। दिशा के डायल 100 को आखिरी कॉल करने की खबरें पूरी तरह से फेक हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी। दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रह चुकी थीं। वहीं 14 जून को सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में सोशल मीडिया के साथ ही साथ कई सितारों और नेताओं का ऐसा कहना है कि सुशांत और दिशा की मौत एक दूसरे से जुड़ी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए, जो मुंबई पुलिस ने सही से नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सीबीआई भी दिशा सालियान केस की जांच में जुटी है। याद दिला दें कि हाल ही में भाजपा विधायक नितेश राणे ने दिशा सालियान को लेकर एक इंटरव्यू में कई बातें कहीं थीं। राणे ने सवाल उठाते हुए कहा था कि आखिर दिशा का ब्वॉयफ्रेंड क्यों नहीं इस केस में आगे आकर कुछ कह रहा है जबकि वो सब कुछ जानता है। इसके साथ ही राणे ने कहा था कि वो सीबीआई जांच में मदद करने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed