{"_id":"65d70a3fee53e328e50959f7","slug":"mumbai-high-court-asks-netflix-to-stop-screening-of-indrani-mukerjea-s-web-series-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indrani Mukerjea: हाईकोर्ट ने रोकी इंद्राणी मुखर्जी सीरीज की रिलीज, CBI के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का दिया आदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indrani Mukerjea: हाईकोर्ट ने रोकी इंद्राणी मुखर्जी सीरीज की रिलीज, CBI के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का दिया आदेश
Thu, 22 Feb 2024 02:18 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:18 PM IST
सार
मुंबई हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स से स्क्रीनिंग रोकने के साथ ही सीबीआई के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने पूछा कि इस डाॅक्यु-सीरीज को सीबीआई को दिखाने में दिक्कत क्या है?
विज्ञापन
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई हाईकोर्ट ने ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरीर: द बरीड ट्रुथ' सीरीज की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए कहा है। साथ ही ओटीटी प्लैटफाॅर्म नेटफ्लिक्स से इस सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग सीबीआई के अधिकारियों के लिए आयोजित करने का भी निर्देश दिया। अदालत ने यह सवाल भी किया है कि आखिर सीबीआई को डाॅक्युसीरीज देखने के लिए अनुमति क्यों नहीं दी गई? यह सीरीज शीना बोरा केस पर आधारित है, तब भी इसे सीबीआई को नहीं दिखाया गया। हालांकि, नेटफ्लिक्स की तरफ से शुरू में इसका विरोध किया गया और प्री-सेंसरशिप का हवाला दिया गया।
स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित हो
मुंबई हाईकोर्ट ने स्क्रीनिंग को रोकने के साथ ही सीबीआई के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए सीरीज के स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स को कहा है। कोर्ट ने पूछा कि इस डाॅक्यु-सीरीज को दिखाने में दिक्कत क्या है। गौरतलब है कि 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ' शीना बोरा के केस की कहानी बयां करती है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को किया जाना था। इस बीच, अब केस की अगली सुनवाई की तारीख 29 फरवरी तय की गई है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और मंजुषा देशपांडे ने तय किया कि अगली सुनवाई अगले हफ्ते 29 फरवरी को होगी।
यह भी पढ़ें: लंबे समय तक साथ रहने के बाद टूटी इन स्टार्स कपल की जोड़ी
विज्ञापन
अभी चल रहा है केस में ट्रायल
नेटफ्लिक्स की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ने शुरुआत में इससे असहमति जताई और प्री-सेंसरशिप का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पहले ही सीरीज के खिलाफ कोर्ट का रुख कर लिया। वहीं, कोर्ट ने कहा कि अभी इस केस में ट्रायल चल रहा है और गवाहों के बयान भी लिए जा रहे हैं। ऐसे में सीरीज की रिलीज अभी रोकी जा सकती है। इसे एक हफ्ते के लिए टाला जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Shaitaan Trailer: शैतानी शक्तियां दिखाकर अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन, रिलीज हुआ 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर
हो सकते हैं गवाह प्रभावित
बता दें कि सीबीआई ने इस सीरीज की रिलीज पर स्टे लगाए जाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सीबीआई ने कहा था कि जब तक इस केस में ट्रायल पूरा नहीं हो जाता, तब तक के लिए सीरीज की रिलीज पर रोक लगा दी जाए। यह सीरीज मौजूदा जांच को प्रभावित कर सकती है। इसमें जो भी दिखाया गया होगा उसका प्रभाव पड़ सकता है। सीबीआई के मुताबिक, कुल 237 गवाहों में से अभी 89 से पूछताछ हुई है। कोर्ट ने कदम से यह भी कहा कि इस सीरीज में पांच गवाहों के साक्षात्कार भी दिखाए गए हैं जिनमें इंद्राणी का बेटा और बेटी भी शामिल हैं। ट्रायल कोर्ट द्वारा इन गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाने हैं।