फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai court calls Shilpa Shetty victim of Richard Gere act discharges her

Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को मिली माफी, लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप

Tue, 25 Jan 2022 02:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Jan 2022 02:21 PM IST
सार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Mumbai court calls Shilpa Shetty victim of Richard Gere act discharges her
Richard Gere - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे (Richard Gere) द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को किस करने वाले मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से राहत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। अब 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


15 साल बाद मिली शिल्पा को माफी
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण की एक अदालत ने 18 जनवरी को शिल्पा शेट्टी को इस मामले में बरी कर दिया। सोमवार को एक विस्तृत आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार शिल्पा ने घटना के तुरंत बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। मामले पर विचार करने के बाद ये बात सामने आई कि शिल्पा के खिलाफ आरोप निराधार थे और इसलिए उन्हें अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


 

Mumbai court calls Shilpa Shetty victim of Richard Gere act discharges her
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

क्या था मामला
साल 2007 में एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को गले लगाकर बार-बार किस किया था। बड़े पैमाने पर आयोजित हुए इस समारोह में ऐसी घटना ने विवाद को जन्म दे दिया था। अप्रैल 2007 को, राजस्थान की एक अदालत ने शेट्टी और गेरे की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया लेकिन बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने इस मुकदमे को खारिज कर दिया था।



पुजारी ने किया था किस
2009 में शिल्पा शेट्टी उड़ीसा के साक्षीगोपाल मंदिर पहुंचीं थीं। यहां एक पुजारी ने उन्हें गाल पर किस कर लिया था। इस घटना ने भी उस वक्त काफी तूल पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed