फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   multiplex ticet in 20 rs

20 रूपए में मिलेगी मल्टीप्लेक्स की टिकट?

Wed, 29 Jan 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
multiplex ticet in 20 rs

मल्टीप्लेक्सों में नई फिल्मों की टिकट 20 रूपए में मिल सकती हैं। फिर वह चाहे किसी समय का कोई शो क्यों न हो।

विज्ञापन


यह मामला कर्नाटक राज्य से जुड़ा हुआ है। वहां की राज्य सरकार ने मल्टीप्लेक्स संचालकों से कहा है कि वह आगे की दो पंक्तियों की टिकट दर 20 रूपए रखे।

बाकी की सीटों के लिए टिकट कितने का होगा यह फैसला पूरी तरह से मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का होगा।

खास बात यह होगी कि आगे की इन दो सीटों की न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पाएगी और न ही शो के पहले इनकी कोई एडवांस बुकिंग होगी।

इन टिकटों को उसी समय के शो में विंडो पर जाकर खरीदना होगा। कर्नाटक सरकार ने इसके पीछे तर्क दिया है कि टिकट के दाम 200 से 800 होने की वजह से बहुत बड़ी संख्या में लोग फिल्म नहीं देख पाते।

कर्नाटक सरकार के पहले तमिलनाडु सरकार ऐसा फैसला कर चुकी है। वहां पहली दो पंक्तियों की टिकट दर 20 से 35 रुपए ही है।

अब देखना यह है कि क्या उत्तर और मध्य भारत के राज्य भी इस तरह का कोई आदेश मल्टीप्लेक्सों को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed