Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज बब्बर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर ने ट्वीट कर लिखा- "उम्मीद की डोर टूट गयी। मुलायम सिंह यादव जी नहीं रहे। समाजवाद का समर्पित पहरेदार चला गया। राहें जुदा हुईं लेकिन परस्पर सम्मान कभी नहीं घटा। वजह थी उनकी सादगी जिसने कभी किसी में प्रतिद्वंदी नहीं देखा। मिट्टी की ख़ुशबु समेटे जीवन पर्यंत संघर्ष के पर्याय रहे नेता जी।" श्रद्धांजलि
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने भी मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "मुलायम सिंह यादव जी के निधन का सुनकर दुःख हुआ। उनसे अलग अलग आयोजनो में मुलाक़ात हुई थी। हमेशा ख़ुशमिज़ाजी से मिलते थे! प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"
बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनीति में कदम रखने वाली उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर लिखा- "समाजवाद को जमीन पर साकार करने वाले, वंचित और पिछड़ों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले मुलायम सिंह जी केवल एक नेता नहीं बल्कि विचारधारा थे।" विनम्र श्रद्धांजलि। "अखिलेश यादव जी, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना।"
भारतीय राजनीति में अहम योगदान हेतु उन्हें याद किया जाएगा- स्मृति ईरानी
अभिनय के बाद राजनीति की दुनिया में सक्रिय स्मृति ईरानी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रंद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "समाजवादी पार्टी के संस्थापक व यूपी के पूर्व CM आदरणीय मुलायम सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने और भारतीय राजनीति में अहम योगदान हेतु उन्हें याद किया जाएगा। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!"
अभिनय से राजनीति का रुख कर चुकीं अभिनेत्री नगमा अखिलेश यादव के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा- "श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। अखिलेश यादव जी आपको और आपके परिवार और उनके चाहने वालों को और आपके परिवार को इस गंभीर क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
मुलायम सिंह यादव मेरे पिता के समान थे- जया प्रदा
समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहीं अभिनेत्री जया प्रदा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार के दौरान वह काफी भावुक हो गईं। जया प्रदा ने बात करते हुए कहा कि, नेता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है, जब मैं समाजवादी पार्टी में थी तो उन्हें देखकर बहुत प्रभावित होती थी। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि "मुलायम सिंह जी परिवार और समाज को बांधकर चलते थे, वह मेरे लिए पिता के समान थे, उनका हाथ हमेशा मेरे सिर पर रहा लेकिन आज वो नहीं रहे, यह बाद सुनकर मैं बहुत दुख में हूं, मैं अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"