फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur Drops BTS From Sita Ramam says Some memories are timeless liked by fans

Mrunal Thakur: 'कुछ यादें टाइमलेस होती हैं', मृणाल ठाकुर ने शेयर की 'सीता रामम' की बीटीएस तस्वीरें; लिखा नोट

Tue, 02 Sep 2025 09:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 02 Sep 2025 09:07 AM IST
सार

Sita Ramam: मृणाल ठाकुर ने अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' की खूबसूरत बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं। इन पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक्ट्रेस ने एक खास नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Mrunal Thakur Drops BTS From Sita Ramam says Some memories are timeless liked by fans
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आज 2022 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सीता रामम' की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इन शानदार तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन

 

मृणाल की पोस्ट
मृणाल ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'सीता रामम' की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों में मृणाल सीता महालक्ष्मी के किरदार में नजर आ रही हैं। वह लाल साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह सिंपल और क्लासिक लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक तस्वीर में वह आंगन में शांति से बैठकर दूर देखती नजर रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में मृणाल निर्देशक हनु राघवपुडी के साथ हल्की मुस्कान बिखेरती दिखाई दे रही हैं। मृणाल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ यादें हमेशा के लिए खास होती हैं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
मृणाल की इन प्यारी तस्वीरों पर प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया और 2022 की इस रोमांटिक फिल्म को याद किया। एक फैन ने लिखा, 'हे सीता', एक फैन ने लिखा, 'सीता महालक्ष्मी', एक फैन ने लिखा, 'ऐसी खूबसूरती जो समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, क्योंकि वो अंदर से खिलती है', एक फैन ने लिखा, 'वह जो भी किरदार निभाती हैं, वह उनका एक हिस्सा बन जाता है।'
 
विज्ञापन

'सीता रामम' के बारे में
'सीता रामम' में दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। 'सीता रामम' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। 1964 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह प्रेम कहानी एक सैनिक और एक रहस्यमयी महिला के प्रेम कहानी है। यह एक तेलुगु भाषा की पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।
 

मृणाल का करियर
हाल ही में मृणाल 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ नजर आईं। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया। फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed