फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Movies Changed Release Date Pushpa 2 The Rule Chhaava Deva

Movies Release Dates Change: देवा-पुष्पा2 द रूल-छावा की रिलीज डेट है बदली गई, जानिए कौन सी फिल्म कब देख सकेंगे

Tue, 03 Dec 2024 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Dec 2024 04:27 PM IST
सार

इस साल और अगले साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें पुष्पा 2 द रूल, छावा और देवा शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इनकी रिलीज डेट को चेंज कर दिया गया है। जानिए आपकी पसंदीदा फिल्में कब और किस तारीख को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Movies Changed Release Date Pushpa 2 The Rule Chhaava Deva
फिल्मों की बदली गई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन आगामी फिल्मों में शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म देवा, विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा और अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्म पुष्पा 2 द रूल शामिल है। आइए जानते है की आपकी पसंदीदा फिल्म कब और किस तारीख को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

Movies Changed Release Date Pushpa 2 The Rule Chhaava Deva
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म देवा का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। देवा में शाहिद का पहला लुक 19 जुलाई को शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा था, 'एक हिंसक वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, देवा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है'। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। जी हां शाहिद कपूर की फिल्म देवा अब 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

Movies Changed Release Date Pushpa 2 The Rule Chhaava Deva
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा
छावा एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है। संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। छावा पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट भी चेंज कर दी गई है। छावा अब 19 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

Movies Changed Release Date Pushpa 2 The Rule Chhaava Deva
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriessouthofficial
पुष्पा 2 द रूल
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 द रूल की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक केमेस्ट्री फिर से देखने को मिल रही है। इस फिल्म में अल्लू और रश्मिका के अलावा श्रीलीला, प्रकाश राज, जगपति बाबू और फहाद फासिल नजर आएंगे। पुष्पा 2 पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को भी चेंज कर दी गई है। पुष्पा 2 द रूल अब 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)



Pushpa 2 Starcast Networth: पुष्पा 2 के स्टार्स की नेटवर्थ जानकर झन्ना जाएगा सर, जानिए अल्लू-रश्मिका की कमाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed