{"_id":"0f47a24e-07a0-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"movie-preview-omg-oh-my-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान विरोधी नहीं है ‘ओह माय गॉड’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भगवान विरोधी नहीं है ‘ओह माय गॉड’
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Sep 2012 11:34 AM IST
विज्ञापन
कहानी
विज्ञापन
कांजी मेहता (परेश रावल) भगवान की मूर्तियां बेचने का काम करता है लेकिन इसे सिर्फ बिजनेस समझता है, उसे भगवान पर बिल्कुल विश्वास नहीं है। इसके लिए कांजी धर्मगुरूओं से भी टक्कर लेने को तैयार है। एक बार कांजी की दुकान भूकंप में टूट जाती है। पूरे शहर में सिर्फ कांजी की दुकान तहस-नहस होती है।
कांजी अपनी दुकान के बीमे का क्लेम लेने जाता है लेकिन ‘एक्ट ऑफ गॉड’ के तहत उसके दावे को ठुकरा दिया जाता है। कोई रास्ता ना देख कांजी भगवान के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज करवाता है। अपना हर्जाना मांगते हुए कांजी कई धर्मगुरूओं को कानूनी नोटिस भेज लोगों को अपने खिलाफ कर लेता है।
विज्ञापन
कांजी लोगों से जान बचा भागता है तो एक व्यक्ति बाइक पर आकर उसे बचा लेता है और अपने आपको भगवान कृष्णा वासुदेव (अक्षय कुमार) बताता है। इन्हीं सब उतार-चढ़ावों के बीच कांजी कोर्ट और भगवान के चक्कर में फंसकर रह जाता है।
विज्ञापन
निर्देशक की नजर में
निर्देशक उमेश शुक्ला का कहना है कि, मेरी फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है और मै चाहता हूं कि कोई ऐसा अभिनेता इसमें काम करे जो फिल्म के पात्रों के साथ न्याय कर सके। निर्देशक उमेश का ये भी कहना है कि अक्षय को इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने अभी तक ऐसा रोल पहले नहीं किया, मै चाहता था कि वो ये रोल करे।
‘ओह माय गॉड’ न तो भगवान के खिलाफ है और न ही इसमें ऐसा कुछ है जिससे भगवान या उनके बारे में कोई गलत संदेश जाए। फिल्म में भगवान के ऊपर किसी किस्म का सवाल नहीं उठाया गया है।
किरदारों पर एक नज़र
फिल्म में परेश एक नास्तिक के रूप में दिखाई देंगे। परेश के मुताबिक फिल्म में पूरा जोर कहानी पर दिया गया है। परेश रावल का ये भी कहना है कि अभिनेत्री नहीं होने से फिल्म को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि फिल्म की कहानी दमदार है। लोग इस फिल्म को कहानी की वजह याद रखेंगे।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
- फिल्म ‘ओह माय गॉड’ की शूटिंग के बाद धर्म और ईश्वर के प्रति अक्षय की सोच पूरी तरह बदल गई है। ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है। हालांकि इस फिल्म में वे मुरली बजाने वाले या चक्र धारण करने वाले कृष्ण नहीं बने हैं, बल्कि इसमें उनकी वेशभूषा एक आम इनसान की तरह ही है।
- यह फिल्म परेश रावल अभिनीत एक गुजराती नाटक पर आधारित है। यानी फिल्म की कहानी गुजराती नाटक कांजी विरूद्ध कांजी पर बेस्ड है। इसे 'कृष्ण वर्सेस कन्हैया' से भी इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपने आपको मांसाहार से दूर कर लिया है और वे शाकाहारी बन गए है।
- इस फिल्म में परेश रावल पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म के निर्माता बने हैं। रजनीकांत फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के तमिल वर्जन में भगवान की भूमिका निभाएंगे। साउथ के फिल्मकार कृष्णाप्रकाश ने अक्षय की फिल्म का रीमेक बनाने का फैसला किया है। फिल्म में लीड रोल रजनीकांत के दामाद धनुष निभाएंगे।
- फिल्म की रिलीज के दौरान कोई बवाल ना हो इसीलिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग देशभर के धर्मगुरूओं और अलग धर्मों को मानने वाले गुरूओं के लिए कराई गई। फिल्म 'ओह माई गॉड' में अक्षय कुमार और सलमान खान एक साथ नजर आएंगे।
- बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा प्रभुदेवा के साथ 'ओह माई गॉड' में एक स्पेशल आइटम नंबर थिरकते दिखाईं देंगी। फिल्म में सलमान की आवाज का इस्तेमाल सिर्फ प्रोमो के लिए किया गया है।
- इस फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म का सीक्वेल बनाने का प्लान हो चुका है। परेश रावल के मुताबिक, इस बार वो खुद फिल्म का निर्माण करेंगे।