फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mouni Roy shared hot photos from bedroom amid wedding news

सोशल मीडिया: शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय ने बेडरूम से शेयर कीं हॉट फोटोज, बाथरोब में ढा रहीं कहर

Thu, 25 Nov 2021 12:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 25 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

मौनी रॉय ने दुबई से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बाथरोब में पोज देती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Mouni Roy shared hot photos from bedroom amid wedding news
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नंबियार को डेट कर रही हैं और एक्ट्रेस काफी दिनों से दुबई में हैं। दावा किया जा रहा है कि मौनी और सूरज साल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन सब खबरों के बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेडरूम में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Mouni Roy shared hot photos from bedroom amid wedding news
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बाथरोब में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौनी काफी मस्ती भरे मूड में हैं। तस्वीर में नजर आ रहा है कि मौनी बाथरोब पहकर अपने बेड पर बैठी हुई हैं और कैमरे के लिए अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। उनके इस ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसके अलावा, मौनी रॉय ने कॉफी की फोटो भी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस की फोटो बनी हुई है। वहीं, इसके साथ एक्ट्रेस ने राइटर ऑस्कर वाइल्ड की कुछ पक्तियां शेयर की हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन
विज्ञापन

Mouni Roy shared hot photos from bedroom amid wedding news
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ मौनी ने लिखा है, ‘वेक अप मेकअप वर्क चिल।’ मौनी की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी लगाई है।

विज्ञापन

Mouni Roy shared hot photos from bedroom amid wedding news
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें 'कस्तूरी', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'टशन-ए-इश्क', 'जूनून', 'ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'कृष्णा चली लंदन', 'झलक दिखला जा 9', 'एक था राजा एक थी रानी' में देखा गया। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed