फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mouni Roy breaks silence on plastic surgery claim rumours and trolling says lets everyone do their job

Mouni Roy: 'आपको अगर ऐसे खुशी मिलती है तो...', प्लास्टिक सर्जरी के दावों और ट्रोलिंग पर मौनी ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 13 Apr 2025 06:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर, उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर, उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 13 Apr 2025 06:00 PM IST
सार

Mouni Roy on Trolling: अभिनेत्री मौनी रॉय को प्लास्टिक सर्जरी करवाने की खबरों के बाद ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने लगातार हो रही ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

विज्ञापन
Mouni Roy breaks silence on plastic surgery claim rumours and trolling says lets everyone do their job
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy

विस्तार

अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की खबरों के वायरल होने के बाद से चर्चा में हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में अभिनेत्री ने पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उन बेकार ट्रोल्स की परवाह नहीं है, जो मतलबी टिप्पणियां पोस्ट करके खुशी पाते हैं।

विज्ञापन

ट्रोलिंग पर मौनी की प्रतिक्रिया

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उनसे ट्रोलिंग के बारे में पूछा। अपनी ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कुछ नहीं, देखती ही नहीं। सबको अपना काम करने दो। मैं ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देती। अगर आप दूसरों को ट्रोल करने के लिए पर्दे के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है तो ऐसा ही हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Ajith Kumar: गुड बैड अग्ली के अलावा देखिए अजित कुमार की यह पांच मास-एक्शन फिल्में, घूम जाएगा दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन

लुक चेंज होने पर ट्रॉल हुई थीं मौनी

मौनी रॉय हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं। इस इवेंट में उनकी मौजूदगी ने ट्रोल्स को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि मौनी के माथे में कुछ गड़बड़ है और कहा गया कि मौनी ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जो गलत हो गई। 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Street Snap (@bollywoodstreetsnap)



यौन उत्पीड़न मुकदमे से हटाए गए बेयोंसे और जे-जेड के नाम, बताया- घटना के वक्त नहीं थे मौजूद

विज्ञापन

मौनी रॉय की आने वाली फिल्म

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अपनी आगामी हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म में मोहब्बत नाम के भूत की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयूनिक और आसिफ खान मुख्य भूमिका में हैं। 'भूतनी' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर अक्षय कुमार की 'केसरी 2' से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed