{"_id":"5e6a40888ebc3ea4a6408464","slug":"motion-poster-of-sai-manjrekar-and-aayush-sharma-music-video-manjha-come-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई मांजेरकर और आयुष शर्मा के म्यूजिक वीडियो का मोशन पोस्टर आया सामने, नजर आई रोमांटिक केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सई मांजेरकर और आयुष शर्मा के म्यूजिक वीडियो का मोशन पोस्टर आया सामने, नजर आई रोमांटिक केमिस्ट्री
Thu, 12 Mar 2020 07:30 PM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Sai Manjrekar and Aayush Sharma
- फोटो : Social Media
आयुष शर्मा और सई मांजरेकर के म्यूजिक वीडियो 'मांझा' का मोशन पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में जहां सई, लाल और सफेद रंग की सलवार सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं आयुष सफेद टी शर्ट, हरी रंग की शर्ट और काली पैंट पहने दिख रहे हैं। दोनों छत की बाउंड्री पर बैठे पतंग उड़ाते प्रतीत हो रहे हैं। उनके पैरों के आस पास और भी पतंगे रखी हुई हैं। पोस्टर में दोनों की जोड़ी खूब जच रही है। यह गाना 16 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
सई और आयुष दोनों ने यह मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। पोस्ट में दोनों की खुशी और उत्साह साफ देखी जा सकती है। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल विशाल मिश्रा के साथ अक्षय त्रिपाठी ने लिखे हैं। इसका निर्देशन अरविंद खेरा ने किया है जिसे देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
सई मांजरेकर की बात करें तो उन्होंने पिछले साल सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'दबंग 3' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा है। वह मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। फिल्म में उनके अभिनय को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप भी अहम किरदारों में हैं। वहीं आयुष की बात करें तो इन दिनों आयुष अपनी आने वाली फिल्म 'क्वाथा' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में वह एक आर्मी अफसर के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on
View this post on Instagram
A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on