फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   most controversial affairs in bollywood

पता ही नहीं चला क्यों अलग हुईं ये जोड़ियां

Fri, 14 Feb 2014 08:57 AM IST
Updated Fri, 14 Feb 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
most controversial affairs in bollywood

यह बॉलीवुड का सबसे लंबा अफेयर रहा है। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु लगभग नौ साल तक अफेयर में रहे। यह दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन स्टाईल में रहते थे। इनके बीच सबकुछ तय था। कब शादी और कब मंगनी। अचानक ही इनकी जिंदगी में मोड़ आया। यह दोनों अलग-अलग हो गए। यह दोनों अलग क्यों हुए यह अब तक राज है। बिपाशा इन दिनों हरमन बवेजा के साथ डेटिंग कर रहीं हैं तो जॉन की शादी प्रिया रुंचाल से हो गईं।

विज्ञापन

कभी मोहब्बत कभी गुस्सा

most controversial affairs in bollywood

यहां बात रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन की हो रही है। इनकी मोहब्बत भी जगजाहिर थी। दोनों यहां वहां एक साथ दिखें। चर्चाएं इतनी आगे बढ़ी कि कहा गया कि रणबीर और दीपिका शादी कर रहे हैं। लेकिन यह अनुमान हकीकत में तब्दील नहीं हुआ। इनका पेयर अचानक ही अलग हो गया। कोई नहीं जान पाया कि इनके अलग होने की क्या वजहें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गई एक और प्रेमिका

most controversial affairs in bollywood

सलमान की जिंदगी में प्रेमिकाएं उनकी फिल्‍मों की तरह ही आती और जाती रही हैं। पिछले कुछ समय से उनका रिश्ता कैटरीना कैफ के साथ चला। यह एक था टाइगर फिल्‍म के दौरान का किस्‍सा है। यह फिल्म भी चली और उनकी मोहब्बत भी। बाद में यह दोनों अलग हो गए। कोई नहीं जान पाया कि यह अलग क्यों हुए। कैटरीना तो नाम लेने तक से बचती हैं।

विज्ञापन

क्यों गया पहला प्रेमी

most controversial affairs in bollywood

अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ डेटिंग कर रहीं हैं। विराट के पहले उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ा। इन दोनों ने दो फिल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिक्की बहल साथ-साथ कीं। इसी दौरान इनके बीच अफेयर की खूब सुर्खियां बनीं। लेकिन यह रिश्ता तब अचानक ही टूट गया जब अनुष्का रणवीर सिंह के साथ दिखनी भी बंद हो गईं।

यह कहानी तो बड़ी रहस्यमयी

most controversial affairs in bollywood

शाहिद-करीना एक समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रही है। इनके बारे खूब चर्चाएं हुईं। तब तो और ज्यादा जब इनका एक किस सीन सरेआम इंटरनेट पर देखा गया। इसके बाद अचानक ही करीना कपूर, शाहिद की जिंदगी से निकल गईं। यह दूरी इतनी बड़ी थी कि ‌शाहिद आज तक इस अफेयर के बारे में बात करने से भी बचते हैं। करीना को भी इस पर कुछ बोलते नहीं देखा गया।

एक पुराना किस्‍सा भी

most controversial affairs in bollywood

नए लोगों के साथ एक पुराना किस्सा भी जान लीजिए। यह किस्सा है अमिताभ बच्चन और रेखा का। फिल्म 'सिलसिला', 'दो अनजाने', 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर', जैसी फिल्‍मों में साथ आए। इसी दौरान इनमें मोहब्बत हुई। पता नहीं क्या वजहें बनीं कि यह रिश्ता बनने से पहले ही बिखर गया। जिस समय अमिताभ रेखा के साथ अफेयर में थे उस समय वह शादीशुदा थे।

कोई बताए ये साथ में या अलग

most controversial affairs in bollywood

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की कहानी तो बिल्कुल ही अलग है। पता ही नहीं चल पा रहा है कि यह साथ में हैं या अलग। कुछ दिनों पहले ये चर्चाएं आईं थीं कि यह दोनों अलग हो गए। लेकिन फिर एक फिल्मी पार्टी में साथ दिखे। इनके अफेयर को लोगों ने तब जाना था जब दुनियां ने उस तस्वीर को देखा जिसमें दोनों बेहद कम कपडों में विदेश में छुट्टियां मना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed