ये अफेयर क्या शादी में बदलेंगे इस साल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सितारों के रोमांस पर तो लोगों की नजरें रहती हैं, लेकिन शादी का इंतजार भी कम नहीं रहता। फैन्स जानना चाहते हैं कि उनके सितारे कब सात फेरे ले रहे हैं। हाल के दिनों में जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उन पर विश्वास करें तो अगले साल बॉलीवुड में चार हाईप्राफाइल स्टार जोड़ियों की शादी सुर्खियां बनने जा रही हैं।
हाल में कुणाल खेमू ने सैफ अली खान की बहन सोहा को पेरिश में शादी करने का प्रस्ताव दिया और वह तैयार भी हो गईं। दोनों के घर वालों को इस पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि ये सितारे पहले से ही साथ रह रहे थे।
बिपाशा की शादी हो गई पक्की
बिपाशा बसु और हरमन बावेजा के प्यार और शादी पक्की हो जाने की बातें को पिछले साल से चल रही हैं। शादी अगले साल होने की उम्मीद है क्योंकि बिपाशा को जल्द ही रिलीज होने वाली ‘क्रीचर’ के बाद सिर्फ एक फिल्म पूरी करनी है। अब चौंकाने वाली खबर आ रही है कि रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण भी साल 2015 में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
कैटरीना-रणबीर भी करेंगे शादी
सूत्र खबर लाए हैं कि कैटरीना कैफ की मां चाहती हैं कि उनकी बेटी रणबीर कपूर से शादी कर लें। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रोमांस उस ऊंचाई तक पहुंच चुका है, जहां दोनों जीवन भर साथ रहने की कसम खाने को तैयार हैं। निर्देशक कबीर खान की सैफ अली खान स्टारर ‘फैंटम’ से जुड़ सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कैटरीना जब इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में थीं तो वह थोड़े दिन की छुट्टी लेकर अपनी मां सुजैन टरकोटे से मिली थीं। इस मुलाकात के दौरान कैटरीना की बहनें और कई रिश्तेदार भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में कैटरीना, उनकी मां-बहनों और रिश्तादारों के बीच हीरोइन की शादी को लेकर काफी विचार-विमर्श हुआ। सुजैन रणबीर कपूर से मिल चुकी हैं और अपनी बेटी के लिए उन्हें यह लड़का पसंद है। वह दोनों को अब साथ में घर बसाते हुए देखना चाहती हैं। हालांकि सुजैन की इच्छा है कि कैटरीना-रणबीर इसी साल शादी कर लें, लेकिन जिस तरह से दोनों इस साल अपने-अपने काम में व्यस्त हैं उस देखते हुए यह मुमकिन नहीं लग रहा है।
एक घर में जाने का भी मामला
इस बीच एक मुश्किल यह भी है कि मुंबई के उपनगर बांद्रा में दोनों ने अपने लिए जो फ्लैट देखा है, वह पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। इस काम में कुछ महीने और लगेंगे। ऐसे में संभवना यही है कि यह स्टार जोड़ी अगले साल फ्लैट में शिफ्ट हो सकेगी। लेकिन कैटरीना की मां की इच्छा है कि बेटी को लिव-इन के बजाय रणबीर के साथ शादी करके रहना चाहिए। वैसे कैटरीना के नजदीकी सूत्रों ने इस बात का खंडन किया है कि इस मुलाकात में दोनों के बीच शादी को लेकर कोई बातचीत हुई है।
उधर, रणबीर कपूर की पुरानी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की शादी की भी चर्चाएं तेजी पकड़ रही हैं। सूत्र दावा कर रहे हैं कि बॉयफ्रेंड बदलने के लिए सुर्खियों में रहने वाली यह सुंदरी अब रणबीर सिंह को लेकर बहुत गंभीर है। वहीं अनुष्का शर्मा के प्यार में डूबने के लिए चर्चित रहे रणवीर भी दीपिका को अपनी जीवन संगिनी बनाना चाहते हैं।
रणवीर-दीपिका भी हैं गंभीर
रणवीर-दीपिका ने अभी तक सार्वजनिक रूप से प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन सार्वजनिक समारोहों में उनकी नजदीकियां लोगों की नजरों से छुप नहीं सकी हैं। दोनों के संबंध ‘ओपन सीक्रेट’ की तरह हैं। रणवीर पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग में बिजी हैं और दीपिका दो-तीन मौकों पर इस तरह से सैट पर पहुंची हैं कि तकनीशियनों को लगा मानो फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस हो।
कुछ तो डायरेक्टर जोया अख्तर से यह सवाल तक कर चुके हैं कि क्या उन्होंने दीपिका को मेहमान भूमिका के लिए साइन किया है। रणवीर-दीपिका द्वारा एक-दूसरे की दूरी न सह पाने के कारण इस बात को जबर्दस्त हवा मिल रही है कि दोनों 2015 में शादी करने का मूड बना चुके हैं। वे अब सिर्फ दोस्त नहीं रह गए हैं।
रामलीला से शुरु हुई थी इनकी यारी
उल्लेखनीय है कि दोनों की दोस्ती की शुरुआत संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीलाः राम-लीला’ से हुई थी। इसके बाद उनके प्यार की खबर आई है। परंतु यह प्यार धीरे-धीरे बढ़ता हुआ काफी आगे पहुंच गया है।
जानकार रणवीर-दीपिका की नजदीकियों के रिश्ते में बदलने की बात इसलिए भी कह रहे हैं कि अपनी वर्तमान फिल्मों को खत्म करने के बाद अगले साल दोनों को फिर से भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ-साथ काम करना है। यह करीब 150 दिनों का शेड्यूल होगा, जिसमें दोनों संग रहेंगे। ऐसे में उनका प्यार अगर किसी रिश्ते में बदल जाए तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए। कुल मिला कर लगता यही है कि अगला साल बॉलीवुड में शहनाइयों के नाम होने वाला है।