फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Money laundering: Jacqueline Fernandezs romantic photo with Sukesh Chandrashekhar goes viral actress has denied relationship with accused

मनी लॉड्रिंग: जैकलीन फर्नांडिस की सुकेश चंद्रशेखर के साथ रोमांटिक फोटो वायरल, आरोपी के साथ रिश्ते से इनकार कर चुकी हैं अभिनेत्री

Tue, 30 Nov 2021 07:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 30 Nov 2021 07:31 PM IST
सार

इस मामले में हुई पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस प्रवर्तन निदेशालय के सामने रंगदारी के मामले के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के साथ किसी भी रिश्ते को लेकर इनकार किया था।

विज्ञापन
Money laundering: Jacqueline Fernandezs romantic photo with Sukesh Chandrashekhar goes viral actress has denied relationship with accused
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले के फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद से वह इस मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा में  हैं। दरअसल, इस मामले में हुई पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने रंगदारी के मामले के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के साथ किसी भी रिश्ते को लेकर इनकार किया था। वहीं, अब इंटरनेट पर उनकी सुकेश के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

इंटरनेट पर सामने आई यह तस्वीर एक्ट्रेस के बयान पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। तस्वीर में सुकेश एक शीशे के सामने खड़े होकर फोटो खींच रहा है, जबकि अभिनेत्री उसके गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वह सुकेश को गले लगाए भी दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

Money laundering: Jacqueline Fernandezs romantic photo with Sukesh Chandrashekhar goes viral actress has denied relationship with accused
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के सामने आने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर इसी साल अप्रैल और जून की है, जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद सुकेश अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था। इससे कुछ पहले अभिनेत्री की सुकेश के साथ एक अन्य फोटो भी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सुकेश जैकलीन को प्यार से गले लगता नजर आया था।

Money laundering: Jacqueline Fernandezs romantic photo with Sukesh Chandrashekhar goes viral actress has denied relationship with accused
जैकलीन फर्नांडिस दिवाली लुक - फोटो : instagram/jacquelinef143

सुकेश पर रंगदारी के 15 मामले दर्ज हैं। आलीशान जिंदगी का शौकीन सुकेश बैंगलोर और चेन्नई में कई लोगों को कई करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले की जांच कर रहा है। इसी मामले में अभिनेत्री जैकलीन का नाम सुकेश के साथ जुड़ा था। हालांकि, एक्ट्रेस ने सुकेश के साथ अपने रिश्ते की बात को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन

Money laundering: Jacqueline Fernandezs romantic photo with Sukesh Chandrashekhar goes viral actress has denied relationship with accused
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

इसके साथ ही सुकेश पर जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने का भी आरोप है। इसके अलावा जैकलीन ने कपल के तौर पर सुकेश के साथ ठगी के मामले में शामिल होने वाले आरोपों से भी इनकार किया था। इस मामले में जैकलीन के अलावा मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed