फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Flashback, Superstar Raj Kumar And Raj Kapoor Fight In Prem Chopra Wedding Party Know Details

Monday Flashback: जब राज कपूर ने राजकुमार को कहा था 'हत्यारा', प्रेम चोपड़ा की शादी में खूब हुआ था झगड़ा

Mon, 21 Aug 2023 09:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Aug 2023 09:20 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार राज कपूर और राज कुमार के बीच जमकर विवाद हुआ। यह बात अभिनेता प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान की है।

विज्ञापन
Monday Flashback, Superstar Raj Kumar And Raj Kapoor Fight In Prem Chopra Wedding Party Know Details
राजकुमार-राज कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के बीच प्रगाढ़ दोस्ती के हजारों किस्से हैं तो लड़ाई-झगड़े और दुश्मनी की भी कहांनियां कम नहीं हैं। दोस्ती के साए में एक-दूजे पर जान छिड़कने वाले कुछ सितारों के बीच जब ठनी तो ऐसी ठनी कि बात मार-पिटाई तक जा पहुंची। कुछ इसी तरह का झगड़ा एक बार राज कपूर और राज कुमार के बीच हुआ था। दोनों ही सितारों का सिनेमा की दुनिया में अपना रुतबा था। लेकिन, एक बार कुछ ऐसा हुआ कि दोनों आमने-सामने आ खड़े हुए। चलिए आज मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं वह किस्सा...

विज्ञापन

राज कपूर ने की थी यह टिप्पणी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार राज कपूर और राज कुमार के बीच जमकर विवाद हुआ। यह बात अभिनेता प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान की है। दरअसल, प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। राज कपूर और राज कुमार के अलावा और भी कई नामचीन सितारे थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी। राज कपूर की नजर अचानक राज कुमार पर पड़ी तो वह उनके पास गए और कहा, 'तुम एक हत्यारे हो।' यह सुनकर राज कुमार ने तुरंत उन्हें जवाब दिया।
Sunny Deol: 'मामला सुलझाया जा रहा है..', 56 करोड़ रुपये कर्ज के तहत विला की नीलामी पर सनी के प्रवक्ता का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

राज कुमार को छोड़नी पड़ी थी नौकरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार ने राज कपूर से कहा, 'मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए।' दरअसल, फिल्मों में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे, लेकिन एक मर्डर केस में नाम होने के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में आ गए'।
Sunny Deol: 'गदर 2' के बाद 'मां तुझे सलाम' के सीक्वल में दिखेंगे सनी देओल? पोस्टर पर फैंस कर रहे जमकर कमेंट

विज्ञापन

'मेरा नाम जोकर' कर दी थी रिजेक्ट
कहा जाता है कि जब राज कुमार फिल्मों में बड़े स्टार बन गए तो उस दौरान राज कपूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बना रहे थे और इसमें उन्होंने राज कुमार को ध्यान में रखते हुए एक जादूगर का रोल रखा, लेकिन राज कुमार ने यह कहते हुए फिल्म रिजेक्ट कर दी थी कि उनकी बराबरी धर्मेंद्र और मनोज कुमार से नहीं की जा सकती। वह फिल्म में साइड रोल कतई नहीं करेंगे।
Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता देख फूले नहीं समा रहे सनी देओल, फैंस को रिटर्न गिफ्ट देने के लिए कर रहे खास तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed