फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will gadar 2 actor sunny deol to work in Maa Tujhe salaam sequel netizens reacted on Social media

Sunny Deol: 'गदर 2' के बाद 'मां तुझे सलाम' के सीक्वल में दिखेंगे सनी देओल? पोस्टर पर फैंस कर रहे जमकर कमेंट

Sun, 20 Aug 2023 08:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Aug 2023 08:54 PM IST
सार

सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 375 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
will gadar 2 actor sunny deol to work in Maa Tujhe salaam sequel netizens reacted on Social media
मां तुझे सलाम 2 का पोस्टर, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को मिली जबर्दस्त सफलता  के बाद उनकी दूसरी फिल्मों के सीक्वल पर भी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बीते दिनों यह खबर आई थी कि वह बॉर्डर 2 में नजर आ सकते हैं। इस बीच उनकी फिल्म मां तुझे सलाम के दूसरे भाग की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। बता दें कि हाल ही में सनी देओल ने सोशल मीडिया पर यह साफ किया है कि फिल्म उन्होंने अभी कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में मां तुझे सलाम के सीक्वल को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन

ट्विस्ट के साथ पोस्टर आया सामने

हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें फिल्म के मशहूर डायलॉग को एक ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। बता दें कि पहले भाग में फिल्म का संवाद 'दूध मांगोगे खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे चीर देंगे' काफी ज्यादा हिट हुआ था। हालांकि, मेकर्स ने इस बार फिल्म के संवाद में थोड़ा बदलाव कर दिया है। पोस्टर में नया डायलॉग लिखा है, 'दूध मांगोगे खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "गदर की सफलता के बाद ऐसी कई घोषणाएं होंगी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि सनी देओल इससे बचेंगे। पिछली वाली ने कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं की थी।" एक नेटिजन ने जोर देकर कहा, "जब लोहा गर्म हो तब हथौड़ा मारो। यह पैसा कमाने के लिए उठाया गया कदम है। जीतने वाले घोड़े पर दांव लगाओ।"

विज्ञापन

बंपर कमाई कर रही गदर 2

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 375 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed