Monday Flashback: जूही चावला के साथ घर बसाना चाहते थे सलमान खान? इस वजह से नहीं बन पाई बात
एक बातचीत के दौरान जूही चावला के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस के पिता से उनका हाथ मांगा था।
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम करते-करते अक्सर हीरो-हिरोइन एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। प्यार होने पर रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ जोड़ी बन जाती हैं। ऐसे कई उदाहरण इंडस्ट्री में देखने को मिल जाएंगे। मगर, कुछ उदाहरण ऐसे भी हैं, जब मोहब्बत अधूरी रह गईं। एक-दूसरे को पसंद करने वाले स्टार्स ने शादी के ख्वाब सजाए, वे पूरे नहीं हुए। ऐसा ही एक किस्सा सलमान खान और जूही चावला से जुड़ा है। सलमान खान एक्ट्रेस जूही से शादी करना चाहते थे, मगर ऐसा हो नहीं सका। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
जूही के पिता को नामंजूर था रिश्ता
सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाते हैं। यूं तो एक्टर को कई बार प्यार हुआ है, मगर उनका प्यार कभी मुकम्मल नहीं हुआ। सलमान खान कई बार अपने रिलेशनशिप पर बोल चुके हैं। कई बार तो उनकी शादी होते-होते रह गईं। एक बार उन्होंने जूही चावला के साथ घर बसाने का सपना देखा था, इसके लिए वह आगे भी बढ़े लेकिन बात बन नहीं पाई। एक इंटरव्यू के दौरान खुद सलमान खान ने इस बात का जिक्र किया था। दरअसल, जूही चावला के पिता ने सलमान खान को रिजेक्ट कर दिया था।
Suniel shetty: हेरा फेरी 3 से कमबैक करने के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी, लेकिन सता रहा है इस चीज का डर
सलमान खान ने मांगा था हाथ
एक बातचीत के दौरान जूही चावला के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा था कि वह बेहद प्यारी और स्वीट थीं। इसके आगे एक्टर ने कहा, 'मैंने तो उनके पापा से पूछा भी था कि क्या वो अपनी बेटी की शादी मुझसे करवाएंगे?' इसके बाद सलमान खान ने जूही चावला के पिता का जवाब भी बताया, जो सलमान के शादी के प्रस्ताव पर उन्होंने दिया था।
Anjali Arora: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जल्द स्टंट करती दिखेंगी अंजलि, बताया किस जानवर से लगता है ज्यादा डर
नहीं बताई वजह
सलमान ने कहा था, 'उन्हें ये वजह समझ नहीं आई कि जूही के पिता ने उन्हें क्यों रिजेक्ट किया था, उन्हें अपनी बेटी के लिए लड़के में क्या खूबियां चाहिए थीं?' आपको बता दें कि सलमान खान और जूही ने सिर्फ एक बार साथ काम किया था। वर्ष 1997 में आई फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में दोनों साथ नजर आए। इसमें अनिल कपूर और गोविंदा भी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस था। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। बता दें कि जूही ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई। उनके दो बच्चे हैं।
Bollywood: बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों ने मां के संघर्ष बखूबी दिखाया, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम