फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mom at Work: From diapers to deadlines Kanika Dhillon Rannvijay Singha series first look poster out

Mom@Work: 'मॉम एट वर्क' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, कनिका ने कामकाजी मां की चुनौतियों से कराया रूबरू

Wed, 29 Nov 2023 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

बता दें कि सीरीज के पोस्टर में कनिका ढिल्लों बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं वहीं, दूसरे हाथ से वे लैपटॉप चलाती दिख रही हैं, जिसे रणविजय ने थामा हुआ है। कल इस सीरीज का ट्रेलर जारी होगा।

विज्ञापन
Mom at Work: From diapers to deadlines Kanika Dhillon Rannvijay Singha series  first look poster out
Mom@Work पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनिका ढिल्लों और रणविजय सिंह की आगामी वेब सीरीज 'मॉम एट वर्कः फ्रॉम डायपर्स टू डेडलान' का फर्स्ट लुक पोस्टर बुधवार को जारी हो गया है। इसमें कनिका और रणविजय लीड रोल में नजर आएंगे। रणविजय ने सीरीज का पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस सीरीज में कनिका आधुनिक कामकाजी महिलाओं की चुनौनियों को पेश करेंगी। कामकाजी महिलाएं मातृत्व की जिम्मेंदारियों को निभाते हुए और पेशेवर जिंदगी में किस तरह तालमेल बनाती चलती हैं, यह पहलू फिल्म में देखने को मिलेगा और पोस्टर में भी इसकी झलक नजर आ रही है।

विज्ञापन

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद 'भाईजान' की सुरक्षा को लेकर Mumbai पुलिस सख्त l Tiger 3
विज्ञापन


कनिका ने पेश कीं चुनौतियां 
पोस्टर के साथ लिखा है, 'गर्लियापा के साथ मनोरंजन से भरी एक शानदार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। इसमें डायपर से लेकर डेडलाइन तक की मां की यात्रा दिखाया गया है। मातृत्व और इसके साथ कॉरपोरेट की दुनिया में महिला किन चुनौतियों का सामना करती है, इसमें यही दिखाया गया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 17: वीकएंड का वार में इस बार नजर नहीं आएंगे सलमान खान, करण जौहर लगाएंगे घरवालों की क्लास!

यूजर्स ने दिखाया उत्साह
बता दें कि सीरीज के पोस्टर में कनिका ढिल्लों बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं वहीं, दूसरे हाथ से वे लैपटॉप चलाती दिख रही हैं, जिसे रणविजय ने थामा हुआ है। पोस्टर से एक महिला की दोहरी भूमिकाओं की चुनौतियों का अंदाजा साफ-साफ लगाया जा सकता है। पोस्टर पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो काफी अच्छी खबर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि कुछ अच्छा देखने को मिलेगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Girliyapa (@girliyapa)



कल रिलीज होगा ट्रेलर
बता दें कि इस सीरीज का ट्रेलर कल यानि 30 नवंबर को रिलीज होगा। कनिका ढिल्लों 'मनमर्जियां', और 'हसीन दिलरुबा' जैसे प्रोजेक्टस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा कनिका 'दो पत्ती' में भी नजर आएंगी, जिसमें काजोल और कृति सेनन लीड रोल में हैं। बता दें कि कनिका, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' की को-राइटर भी हैं। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने जा रही है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने निशाने पर आई इंडिगो एयरलाइंस, गुस्से में निर्देशक ने मांगा अपना रिफंड
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed