Song Out: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का नया गाना रिलीज, दिल छू लेगा कबीर के भजन का नया अंदाज
फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' के मेकर्स ने हाल ही में इसका एक नया गाना रिलीज कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में मेकर्स ने जंगल और इसकी प्राकृतिक सुंदरता की झलक दिखाई है।
विस्तार
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता की फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। दर्शकों के इंतजार को थोड़ा और कम करते हुए फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका एक नया गाना रिलीज कर दिया है।
हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में मेकर्स ने जंगल और इसकी प्राकृतिक सुंदरता की झलक दिखाई है। इसके गाने के इस वीडियो में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और नीरज काबी जंगल में कुछ तलाशते भी नजर आए। गौरतलब है कि यह गाना मशहूर कवि संत कबीर का भजन है, जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। मोको कहां नाम के इस गाने को सौर्म मुर्शिदाबादी ने अपनी आजाव दी है। गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।
फिल्म की बात करें तो 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' को श्रीजीत मुखर्जी ने निर्देशित किया है। जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी दमदार अभिनय करते नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में पहली ही देखी जा चुकी है। पंकज के साथ इस फिल्म में सयानी गुप्ता भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।
पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है, जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में शहरीकरण की वजह से कम होते जंगल और उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के साथ मानव-पशु संघर्ष और गरीबी को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज की जाएगी।