फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Moko kahan Song Out: Pankaj Tripathi starrer film Sherdil: The Pilibhit Saga new song released check out the new version of sant kabir bhajan

Song Out: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' का नया गाना रिलीज, दिल छू लेगा कबीर के भजन का नया अंदाज

Fri, 10 Jun 2022 02:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 02:16 PM IST
सार

फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' के मेकर्स ने हाल ही में इसका एक नया गाना रिलीज कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में मेकर्स ने जंगल और इसकी प्राकृतिक सुंदरता की झलक दिखाई है। 

विज्ञापन
Moko kahan Song Out: Pankaj Tripathi starrer film Sherdil: The Pilibhit Saga new song released check out the new version of sant kabir bhajan
Sherdil the pilibhit saga - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म  'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता की फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। दर्शकों के इंतजार को थोड़ा और कम करते हुए फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका एक नया गाना रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन

 

हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में मेकर्स ने जंगल और इसकी प्राकृतिक सुंदरता की झलक दिखाई है। इसके गाने के इस वीडियो में अभिनेता पंकज त्रिपाठी और नीरज काबी जंगल में कुछ तलाशते भी नजर आए। गौरतलब है कि यह गाना मशहूर कवि संत कबीर का भजन है, जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया गया है।  मोको कहां नाम के इस गाने को सौर्म मुर्शिदाबादी ने अपनी आजाव दी है। गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो  'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' को श्रीजीत मुखर्जी ने निर्देशित किया है। जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी दमदार अभिनय करते नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में पहली ही देखी जा चुकी है। पंकज के साथ इस फिल्म में सयानी गुप्ता भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है, जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में शहरीकरण की वजह से कम होते जंगल और उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के साथ मानव-पशु संघर्ष और गरीबी को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed