फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mohit Suri, udita goswami marry in a private ceremony

फिल्में छोड़, उदिता ने रचाई मोहित सूरी से शादी

Thu, 31 Jan 2013 10:30 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
mohit Suri, udita goswami marry in a private ceremony

बॉलीवुड फिल्मों में अब तक कोई खास मुकाम न हासिल कर सकी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने ऐक्टिंग का ख्याल दिमाग से निकाल दिया है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहित सूरी से शादी कर ली है। यह शादी अचानक तय हुईं। बॉलीवुड गलियारों को इस शादी के बारे में भनक तक नहीं थी।

विज्ञापन


जुहू के एक मंदिर में हुई इस शादी में सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भट्ट परिवार से जुड़े सभी लोग मौजूद रहे। यहां महेश भट्ट, मुकेश भट्ट के अलावा इमरान हाशमी और स्माइली सूरी मौजूद थे। समारोह में बालीवुड के मेहमानो में दिया मिर्जा, कंगना रणावत, जैकलीन फर्नांडिस, अनुराग बसु और श्रद्धा कपूर शामिल हुए।
विज्ञापन


मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी 2005 से डेटिंग कर रहे थे। हालांकि उनकी यह जोड़ी कभी चर्चा में नहीं रही। इस दौरान उदिता ने भट्ट कैंप की 'जहर', 'अक्सर' फिल्मों में काम किया। फिल्मों में उदिता के काम को पसंद किया गया, लेकिन उन्हें फिल्में न मिलीं। लंबे समय तक फिल्में न मिलने के बाद उदिता ने शादी करने का फैसला लिया। मोहित सूरी ने भट्ट कैंप की कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed