Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri Thanks Sandeep Reddy Vanga for being the first one to openly support and belief in Saiyaara

Mohit Suri: संदीप रेड्डी वांगा ने किया'सैयारा' का समर्थन, मोहित सूरी ने कहा शुक्रिया; लिखा नोट

Thu, 24 Jul 2025 06:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

Saiyaara: फिल्म सैयारा के निर्देशन से लेकर स्टार कास्ट के अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है। वहीं इसी बीच सैयारा के निर्देशक मोहित सूरी ने निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी का सैयारा को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
 

विज्ञापन
Mohit Suri Thanks Sandeep Reddy Vanga for being the first one to openly support and belief in Saiyaara
मोहित सूरी और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri

विस्तार

फिल्म सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनीत पड्डा और अहान पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं आज फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा को सपोर्ट करने के लिए निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने संदीप की एक शानदार तस्वीर शेयर की और साथ ही एक इमोशनल नोट लिख कर उनका धन्यवाद अदा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

मेहिता का पोस्ट
मोहित ने आज इंस्टाग्राम पर 'एनिमल' फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की एक शानदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में संदीप ब्लैक शर्ट, ब्लैक घड़ी और ब्लैक चश्में में किलर लुक में नजर आ रहे हैं। संदीप के इस लुक के साथ मोहित ने निर्देशक की तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा, 'संदीप, सैयारा का खुलकर समर्थन करने और उसमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। एक ऐसे फिल्ममेकर से यह सुनना मेरे लिए बहुत खास है, जिनके काम की मैं कद्र करता हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit D Suri (@mohitsuri)


विज्ञापन
विज्ञापन

मैं आभारी हूं - मोहित सूरी
मोहित ने आगे लिखा, 'आपकी कहानियों की सच्चाई, निडरता और गहराई हमेशा मुझे प्रभावित करती है। यह मुझे याद दिलाता है कि हम क्यों लोगों को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने का काम करते हैं। आपके जैसे कहानीकारों के साथ इस सफर में होने के लिए मैं आभारी हूं। और बेहतरीन सिनेमा के लिए और हमेशा आपका प्रशंसक।'
विज्ञापन

सेलेब्स और यूजर्स के कमेंट्स
मोहित की इस पोस्ट पर अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों अविश्वसनीय रूप से सफल निर्देशक हैं', एक और यूजर ने लिखा,'सर क्या फिल्म है, सैयारा के लिए धन्यवाद', एक और यूजर ने लिखा, 'आशिकी के बाद सैयारा सुपरहिट फिल्म', एक और यूजर ने लिखा, 'उसी जोड़ी के साथ 'सैय्यारा 2' चाहिए', एक और यूजर ने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के दो महान निर्देशक।' वहीं कई यूजर्स ने लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: Nazar Battu Song: 'सन ऑफ सरदार 2' का नजर बट्टू सॉन्ग हुआ रिलीज, दिखी अजय और मृणाल की प्यारी केमिस्ट्री..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed