फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nazar Battu Song Out of Son of Sardaar 2 movie Ajay Devgn and Mrunal Thakur Jubin Nautiyal

Nazar Battu Song: 'सन ऑफ सरदार 2' का नजर बट्टू सॉन्ग हुआ रिलीज, दिखी अजय और मृणाल की प्यारी केमिस्ट्री

Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

Son of Sardaar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' का एक और गाना 'नजर बट्टू' आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। यह गाना अजय देवगन और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। 

विज्ञापन
Nazar Battu Song Out of Son of Sardaar 2 movie Ajay Devgn and Mrunal Thakur Jubin Nautiyal
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सन ऑफ सरदार 2' का नया गाना 'नजर बट्टू' रिलीज हो गया है, जो प्यार और मजेदार अंदाज का शानदार मिश्रण है। यह गाना स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है, जिसमें मृणाल ठाकुर और उनकी सहेलियां अजय देवगन को गिद्दा सिखाती नजर आती हैं। अजय का मृणाल की नजर हटाने का प्यारा अंदाज गाने को और खास बनाता है।

विज्ञापन

गाने की खासियत और यूजर्स के रिएक्शन
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर गाने की रिलीज की जानकारी शेयर की और लिखा, '#NazarBattu के साथ सारी नजर उतारते हुए ! गाना रिलीज हो गया है।' जुबिन नौटियाल की आवाज, प्रणव वत्स के बोल और हर्ष उपाध्याय का संगीत 'नजर बट्टू' को दिलकश बनाता है। यह गाना बुरी नजर से बचाने वाला अंदाज लिए हुए है। वहीं इस गाने को लेकर यूट्यूब पर यूजर्स लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जुबिन नोटियाल ने दिल जीत लिया', एक और यूजर ने लिखा, 'नजर बट्टू क्या गजब लिखा है यार और गया भी गजब है गुरुजी ने', एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार गाना सन ऑफ सरदार 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी', एक और यूजर ने लिखा, 'इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म जल्द आ रही है', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत पसंद आया गाना।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के बारे में
'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव जैसे नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने बनाया है, जबकि कुमार मंगत पाठक सह-निर्माता हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: 'मुसाफिर हैं हम...' विक्की कौशल ने 'मसान' की रिलीज के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा नोट..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed