{"_id":"bce1b9583beb48f81a181354b587d79a","slug":"mohit-suri-is-happy-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हीरो संग आशिकी में श्रद्वा हुई परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हीरो संग आशिकी में श्रद्वा हुई परेशान
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्वा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अभी नई हैं लेकिन इनके नोट किया जा रहा है। लेकिन श्रद्वा कपूर को एक हीरो के साथ जोड़ी जमाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
निर्देशक मोहित सूरी अपनी नई फिल्म ' द विलेन' को लेकर परेशान हो गए थे। दरअसल उन्होंने 'द विलेन' में 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा और 'आशिकी 2' फेम हीरोइन श्रद्धा कपूर की जोड़ी बनाई थी, लेकिन इन दोनों के बीच दो साथी अदाकारों वाली कैमिस्ट्री बन ही नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
ऐसे में मोहित की समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्या करें? अंत में उन्होंने दोनों की दोस्ती करवाने की प्लानिंग कर ली। शूटिंग के पहले कई दिन उन्होंने इन दोनों अदाकारों के साथ सिर्फ गपशप की।
विज्ञापन
जब सिद्धार्थ और श्रद्धा आपस में घुलमिल गए, तब उन्होंने शूटिंग का पहला दिन तय किया। जाहिर है कि इस रणनीति ने अपना काम किया और बिगड़ती हुई बात बन गई।