फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohenjo daro fails to perform good on box office

'मोहनजो दारो' के इस हश्र के लिए जिम्मेदार कौन?

Tue, 23 Aug 2016 10:45 AM IST
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 23 Aug 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
Mohenjo daro fails to perform good on box office

मोहेंजो दारो को बनाने वाले फिल्म की नाकामी के बाद एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं। वैसे निर्माता स्टूडियो, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और दर्शकों को ट्रेलर देखते ही आभास हो गया था कि फिल्म में भीड़ खींचने वाली बात नहीं है। फिर क्यों समय रहते नहीं उठाए गए सही कदम...?

विज्ञापन


-सफलता के सौ माई-बाप होते हैं लेकिन नाकामी अनाथ होती है। साल की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार मोहेंजे दारो के बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कते ही उसके निर्माताओं में एक-दूसरे के माथे दोष मढ़ने का दौर चल पड़ा है। 160 करोड़ रुपये बजट की बताई जा रही फिल्म पहले हफ्ते में देसी टिकट खिड़की पर 50 करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर सकी। इसकी रिलीज के बाद निर्देशक गोवारिकर विदेश चले गए थे और तब पिछले हफ्ते मीडिया में आया कि गोवारिकर के जिद्दी रवैये से मोहेंजे दारो टिकट खिड़की पर गिरी है।
विज्ञापन


गोवारिकर सप्ताहांत में लौटे हैं और उनका खेमा जवाब देने के लिए सक्रिय हो गया है। फिल्म का निर्माण गोवारिकर की पत्नी सुनीता के साथ कारपोरेट स्टूडियो यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने मिल कर किया है। गुजरे हफ्ते यूटीवी के सूत्रों के हवाले से खबर थी कि फिल्म का इतना बुरा हाल नहीं होता अगर गोवारिकर यूटीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर तथा उनकी टीम के क्रिएटिव विचारों को मान लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष का अडियल रवैया बना फ्लॉप की वजह!

Mohenjo daro fails to perform good on box office

यूटीवी के सूत्रों ने आरोप लगाया कि आशुतोष फिल्म के ट्रेलर बनने के दिनों से ही अड़ियल रवैया अपनाए हुए थे। ट्रेलर देख कर यूटीवी की टीम एकमत थी कि इससे दर्शक कतई प्रभावित नहीं होंगे। बदलाव करने की जरूरत है। परंतु आशुतोष और उनकी टीम ने एक नहीं सुनी। वही हुआ जिसका डर था।

ट्रेलर ने दर्शकों पर असर नहीं डाला। तभी बातें होने लगी कि इस फिल्म में प्रभावित करने वाला जादू नहीं है। इससे भी बड़ी समस्या यह थी मोहेंजो दारो के साथ अक्षय कुमार स्टारर रुस्तम रिलीज हो रही थी। उसके ट्रेलर को लोगों ने मोहेंजो दारो से बेहतर माना था। बताया जाता है कि पहला ट्रेलर नाकाम होने के बाद यूटीवी ने गोवारिकर से दूसरा ट्रेलर रिलीज करने को कहा था परंतु वह नहीं माने। उन्होंने सिद्धार्थ की टीम के सुझावों को रचनात्मक दखलंदाजी कह कर खारिज कर दिया।

ये आरोप सामने आने के बाद अब गोवारिकर खेमे में चुप्पी तोड़ी है। उससे जुड़े सूत्रों ने ट्रेलर पर विवाद की बात को ही खारिज कर दिया है। गोवारिकर कैंप के दावे को मानें तो आशुतोष ने ट्रेलर तैयार ही नहीं किया बल्कि इसे यूटीवी ने एक  पेशेवर एजेंसी से तैयार कराया था। गोवारिकर इस बात से बेहद नाराज थे कि उनके द्वारा बनाई गई फिल्म का ट्रेलर तक उन्हें तैयार नहीं करने दिया गया। नतीजा यह कि उन्होंने यूटीवी के प्रमोशन कैंपेन से खुद को अलग कर लिया और फिल्म को निजी टीम के साथ प्रमोट करने की कोशिश की। जिसका नतीजा अच्छा नहीं आया।

40 से 50 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा

Mohenjo daro fails to perform good on box office

बताया जा रहा है कि यूटीवी ने एक कंपनी ट्रिगर हैप्पी एंटरटेनमेंट को फिल्म का ट्रेलर बनाने का काम दिया था। आशुतोष ने इस पर विरोध भी जताया मगर स्टूडियो ने एक नहीं सुनी। स्टूडियो ने उन्हें साफ कहा कि इस मामले में दखल न दें और सिर्फ फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर ध्यान दें। स्टूडियो ने गोवारिकर के इस तर्क को भी दरकिनार कर दिया कि उनकी पत्नी सुनीता भी फिल्म  की प्रोड्यूसर है।

सूत्र बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत हिंदी पट्टी में फिल्म के प्रमोशन का काम यूटीवी को देखना था। अतः फिल्म पूरी होते ही यूटीवी ने गोवारिकर को हाशिये पर डाल दिया। इसके बाद जब बाहरी कंपनी द्वारा तैयार ट्रेलर सामने आया तो लोग हैरान रह गए। इसमें उन्हें विशेष आकर्षण नहीं दिखा। यह कंपनी इससे पहले हमशकल्स, इक्कीस तोपों की सलामी और कुछ कुछ लोचा है जैसी फ्लॉप तथा पीके, किक तथा बदलापुर जैसी सफल फिल्मों के ट्रेलर बना चुकी है।

गोवारिकर खेमे के जवाबी हमले के बाद तस्वीर यही बन रही है कि स्टूडियो की फिल्म को प्रमोट करने की रणनीति नाकाम रही। यदि फिल्म सही ढंग से दर्शकों के बीच लाई गई होती तो घाटा कुछ कम हो सकता था। ट्रेड के जानकारों का कहना है कि टिकट खिड़की के वर्तमान कलेक्शन को देखते हुए मोहेंजो दारो के निर्माताओं को 40 से 50 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed