फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohammad Rafi Lifetime Achievement Award announced for the legendary Majrooh Sultanpuri posthumously

Majrooh Sultanpuri: मजरूह सुल्तानपुरी को मोहम्मद रफी जीवन गौरव पुरस्कार, गायक जावेद अली को भी मिलेगा सम्मान

Sat, 21 Dec 2024 08:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Dec 2024 08:58 AM IST
सार

Majrooh Sultanpuri: मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी को साल 2024 में मोहम्मद रफी जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Mohammad Rafi Lifetime Achievement Award announced for the legendary Majrooh Sultanpuri posthumously
मजरूह सुल्तानपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी को मरणोपरांत इस साल मोहम्मद रफी जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन यह सम्मान देंगे। मजरूह सुल्तानपुरी के अलावा लोकप्रिय सिंगर जावेद अली को इस वर्ष का मोहम्मद रफी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

मजरूह के बेटे अंदलीब सुल्तानपुरी स्वीकार करेंगे सम्मान
यह पुरस्कार मंगलवार 24 दिसंबर को बांद्रा के रंगशारदा सभागार में शाम साढ़े छह बजे वितरित होंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने शुक्रवार को यह घोषणा की। शेलार ने बताया कि स्पंदन संस्था की तरफ से मोहम्मद रफी की जयंती पर उनकी याद में संगीत क्षेत्र के वरिष्ठ कलाकार को जीवन गौरव व मोहम्मद रफी पुरस्कार दिया जाता है। यह मोहम्मद रफी का जन्म शताब्दी वर्ष है। मजरूह के बेटे अंदलीब सुल्तानपुरी यह पुरस्कार स्वीकार करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashish Shelar (@advocateashishshelar)

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohammad Rafi Lifetime Achievement Award announced for the legendary Majrooh Sultanpuri posthumously
जावेद अली - फोटो : सोशल मीडिया

पुरस्कार में मिलेगी इतनी धनराशि
मराठी, बंगाली, कन्नड, तमिल, तेलगु, उर्दू सहित अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं अपने सुरीली आवाज देने वाले गायक जावेद अली को मोहम्मद रफी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शेलार ने बताया कि मोहम्मद रफी जीवन गौरव पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए का चेक, स्मृतिचिन्ह और शाल-श्रीफल प्रदान किया जाएगा। वहीं, मोहम्मद रफी पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपए और मानचिन्ह दिया जाएगा। 

ये खबर भी पढ़ें:
Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन के बाद साथ कार में बैठकर घर गए ऐश्वर्या-अभिषेक, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

पेशे से हकीम थे मजरूह सुल्तानपुरी
इससे पहले संगीतकार आनंदजी, गायक अमित कुमार, वरिष्ठ गायिका आशा भोसले, सुरेश वाडकर, सोनू निगम, संगीतकार रवि, शैलेंद्र सिंह, नौशाद अली समेत कई नामचीन कलाकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। मजरूह सुल्तानपुरी की बात करें तो वे सुल्तानपुर के रहने वाले थे।  उनका जन्म 1 अक्तूबर 1919 को आजमगढ़ के निजामाबाद में हुआ था। शायर, गजलकार और गीतकार बनने से पहले वे पेशे से हकीम थे। शायरी का शौक उन्हें मायानगरी ले आया और फिर इस तरह सिनेमा को एक प्रतिभाशाली गीतकार मिला।  'ओ मेरे दिल के चैन...', 'यूं तो हमने लाख हंसी देखे हैं, तुम सा नहीं देखा...', 'देखो जी सनम हम आ गए..,' 'मोहब्बत से तेरी खफा हो गए हैं...', 'चला जाता हूं किसी की धुन में तड़पते दिल के तराने लिए...','सिर पे टोपी लाल...', 'करके आंखों में...',;छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा...'! आदि सहित मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे फिल्मी गानों की फेहरिस्त बहुत लंबी है।

ये खबर भी पढ़ें:
Sohail Khan B'day Bash: सोहेल खान की पार्टी में भाईजान ने ली शानदार एंट्री, बॉबी देओल और शूरा ने भी बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed