सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर कोर्ट की रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ अपने ट्रेलर के लीक हो जाने के बाद से ही विवादो में है। लेकिन अब फिल्म की रिलीज को लेकर भी सवाल उठ गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी है।
फिल्म में धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की बात कहते हुए कल ही इस मुद्दे पर एक अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर आज अदालत ने फिलहाल रोक लगा दी। कहा जा रहा है कि 'मुहल्ला अस्सी' में देवी-देवताओं का अपमान किया गया है।
'मोहल्ला अस्सी' काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित है। इसमें सनी देओल के अलावा साक्षी तंवर और रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की झलकियों में भगवान शिव का भेष धरे एक व्यक्ति को गाली देते दिखाया गया है।
ट्रेलर लीक होने के बाद से ही विवादों में है फिल्म
फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में बनारस में गालियों को भाषा का हिस्सा कहा गया है फिल्म पर आरोप है कि फिल्म धार्मिक नगरी काशी की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, धार्मिक संतों, हिंदू महिलाओं के प्रति उनकी छवि को व्यक्त करती है। फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ का यू-ट्यूब पर ट्रेलर जारी होने के बाद से विवाद में रही है।
फिल्म में सनी देओल एक संस्कृत के अध्यापक के रोल में हैं। फिल्म का जो ट्रेलर लीक हुआ है उसमें गालियों की भरमार है और कई अंतरंग दृश्य भी हैं। फिल्म में रवि किशन भी मुख्य भूमिका में हैं। पीटीआई ने फिल्म की रिलीज पर रोक की जानकारी दी है।
ये है पीटीआई का ट्वीट
Delhi court restrains release of Hindi film 'Mohalla Assi' starring Sunny Deol for allegedly hurting religious sentiments.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2015